रेल टिकट की कर रहा था कालाबाजारी, जेल भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। रेल टिकट की कालाबाजारी करते गिरफतार आरोपी को गुरुवार दोपहर आरपीएफ ने इंदौर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हो गए। उसे ऑन लाइन बुकिंग की आड़ में टिकट ब्लैक करते पकड़ा था।

तोपखाना निवासी मुस्तफा पिता मुस्तकीम मालीपुरा स्थित अपने ऑफिस से ऑन लाइन रेल टिकट बुकिंग करता है। इसी की आड़ में वह टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। जानकारी पर रतलाम से आरपीएफ टीम क्राइम ब्रांच की टीम आई और मुस्तफा को गिरफ्त में ले लिया।

तलाशी में उसके पास से 22 टिकट मिलने पर टिकट बुक में प्रयुक्त कंप्यूटर सिस्टम भी जब्त कर लिया। पूछताछ में उसने टिकट ब्लैक करने की बात कबूल कर ली। इस पर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत केस दर्ज कर गुरुवार को इंदौर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उच्च शिक्षा मंत्री की घोषणा: कॉलेज व युनिवर्सिटी कर्मचारियों के निधन पर आश्रितों को 2 माह में अनुकंपा नियुक्ति

Thu Sep 2 , 2021
माधव कॉलेज में अब साइंस की पढ़ाई भी होगी उज्जैन, अग्निपथ। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के अकस्मात निधन होने पर उनके आश्रितों को एक माह में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। मंत्री डॉ. यादव श्री राम जनार्दन मंदिर के नजदीक […]