मुख्य मार्ग पर झूलते विद्युत तार से हो सकता है बड़ा हादसा

पेटलावद, अग्निपथ। नगर के वार्ड क्रमांक 5 माही कॉलोनी में विद्युत मंडल की लापरवाही के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। कारण है विद्युत तार काफी नीचे झूल रहे है और आये दिन इन झूलते तारों के कारण लाइट फाल्ट भी होती रहती है।

देखरेख के अभाव में झुल रहे बिजली के कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते है, इन तारों के कारण दिन में कई बार शॉर्ट सर्किट हो रहे हैं जिससे कि घरों की बिजली निरंतर प्रभावित हो रही है।

वहीं उपभोक्ताओं के घरों में रखे टीवी फ्रीज, वाशिंग मशीन, इनवर्टर फ्यूज शॉर्ट हो रहे हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। विद्युत मंडल के अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं है तथा डीपी से निरंतर आइल टपक रहा है, जिससे भी रहवासी परेशान हो रहे है।

यहाँ भी परेशानी

लोकेंद्र बर्मन, रवि बर्मन, देवेंद्र सिंह चौहान रोड संबंधी वार्ड क्रमांक 5 में रुपगढ़ रोड डमाही कॉलोनी में रोड की साईड भरी गई। जिसमें की बड़े-बड़े पत्थर लाकर डाले गये, जिससे वाहन चालक को साईड देने में परेशानी हो रही गाड़ी स्लिप खाकर गिर रही है। ठेकेदार द्वारा पानी छांटकर रोलर नहीं घुमाया गया है जिससे आये दिन दुर्घटनाए होती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध मादक पदार्थों का परिवहन करते दो धराए 20 किलो डोडा चूरा सहित एक बाइक जब्त

Fri Feb 5 , 2021
बेरछा, अग्निपथ। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान में बेरछा पुलिस को सफलता मिली है। स्थानीय सुन्दरसी नाके से पुलिस ने दो आरोपियों को 20 किलो मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी ओर बिक्री […]