मोतीनगर हत्या कांड मामले में कंट्रोल रूम पर धरना

मृतक के परिजन बोले-अब तक फरार है महिला आरोपी

उज्जैन, अग्निपथ। मोतीनगर में हुई हत्या और प्राणघातक हमले में शामिल महिला की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के परिजनों ने एक बार फिर पुलिस कंट्रोलरुम पर धरना दे दिया। पूर्व में धरना देने के बाद पुलिस ने पुरुष आरोपियों की गिर तारी की थी।

24 जुलाई को मोतीनगर में भरत डाबी और उसकी पत्नी खुशबू के बीच विवाद हो गया था। जानकारी लगने पर खुशबू के कमल कालोनी में रहने वाले परिजन मोतीनगर पहुंचे थे और भरत से मारपीट शुरु कर दी। भरत का शोर सुनकर समीप रहने वाला चाचा करणसिंह और उसका पुत्र अर्जुन बीच बचाव के लिये पहुंचे। खुशबू के परिजनों ने दोनों पर हमला कर दिया था। जिसमें करणसिंह मौत हो गई थी। अर्जुन गंभीर घायल हुआ था।

नानाखेड़ा पुलिस राजू चौडलिया, उसकी पत्नी कृष्णाबाई, पुत्र विशाल, आयुष, रिश्तेदार लखन बाघेला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। लखन वार्ड क्रमांक 54 के भाजपा पार्षद का पुत्र था। जिसके चलते पुलिस गिरफ्तारी में देरी कर रही थी। मृतक परिजनों ने गिरफ्तारी नहीं होने पर कंट्रोलरुम पर धरना दिया। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन चार आरोपियों की गिर तार कर लिया था।

मामले में कृष्णाबाई अब तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाई है। जिसको लेकर एक बार फिर गुरुवार दोपहर मृतक के परिजन पुलिस कंट्रोल रुम पहुंचे और महिला आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। करीब 2 घंटे तक परिजन बैठे रहे। मामले की जानकारी लगने पर नानाखेड़ा टीआई ओपी अहीर कंट्रोलरुम पहुंचे और परिजनों को जल्द महिला आरोपिया की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

307 लोगों ने लगवाया मेगा बूस्टर डोज

Thu Sep 8 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। जीवनदीप सोशल वेलफेयर सोसायटी, युवा उज्जैन जीवनदीप महिलाविंग के संयुक्त तत्वावधान में 307 लोगों द्वारा टीका लगा कर अपने स्वास्थ के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। टीका श्री अवन्ति भवन में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक लगाया गया। प्रेरणा स्वरूप ड्रा में 3 बी.पी. इंस्ट्रूमेंट्स, […]