युवक के घर से एक्टिवा उठाकर ले गया बदमाश

बाइक चोरी

पूर्व में रखी थी गिरवी, एसपी से शिकायत

उज्जैन,अग्निपथ। चार बदमाश शुक्रवार-शनिवार रात देसाईनगर पहुंचे और युवक को धमकाने के बाद उसकी एक्टिवा का लॉक तोडक़र ले गये। बदमाशों में शामिल एक ने कुछ समय पहले युवक की एक्टिवा गिरवी रख दी थी। मामले की शिकायत एसपी कार्यालय पहुंचकर की गई।

देसाईनगर में रहने वाला ईशान पिता शंकरराव वानखेड़े पुलिस कंट्रोलरुम पहुंचा और शिकायती आवेदन देकर बताया कि रात डेढ़ बजे उसके घर तिलकेश्वर कालोनी में रहने वाला निलेश प्रजापत अपने साथी रोहित बनोलिया, विनय शर्मा और जियान अहमद के साथ आया था। चारों ने उसे कॉल कर नीचे बुलाया और धमकाने के बाद घर के बाहर खड़ी एक्टिवा का लॉक तोडक़र ले गये। निलेश कुछ माह पहले इंदौर जाने के लिये एक्टिवा मांग कर ले गया था। जिसे एक व्यक्ति को गिरवी रख दी थी।

कुछ दिन पहले एक्टिवा छुड़ाकर लाया तो निलेश ने विवाद किया और रात में धमकी देने के बाद लॉक तोडक़र ले गये। उसके द्वारा रुपयों की मांग की जा रही है। ईशान ने बताया कि निलेश जीवाजीगंज क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, उसके साथी पत्नी को कॉल कर धमकाते है। एसपी कार्यालय से मामले की जांच के आदेश माधवनगर थाना पुलिस को दिये गये हैं। पुलिस निलेश का पता लगा रही है।

निर्माणाधीन मकान में चोरी की वारदात

उज्जैन,अग्निपथ। निर्माणाधीन मकान में चोरों ने धावा बोलकर निर्माण सामग्री और घरेलू सामान चोरी कर लिया। नीलगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में लिया है।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि सांईनाथ कालोनी में जगदीश पिता तुलसीदास राजवानी अपने मकान का नया निर्माण कार्य कर रहा है। उसने कार्य के चलते समीप ही किराये से मकान ले रखा है। बीती रात निर्माणाधीन मकान में चोरों ने धावा बोलकर वहां रखे पांच बड़ल इलेक्ट्रिक वायर, नल फिटिंग का सामान, एक मोबाइल, कपड़े और घरेलू सामान चोरी कर लिया। मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। आशंका है कि वारदात को नशा करने वालों ने अंजाम दिया है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को उम्रकैद

Sat Sep 10 , 2022
बहन की हत्या की धमकी देकर बनाता रहा शिकार उज्जैन,अग्निपथ। नागदा कोर्ट ने तीन साल पहले सामने आए दुष्कर्म के केस में फैसला सुनाया। न्यायालय ने नाबालिग साली से चार साल तक रेप करने वाले जीजा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटनानुसार एकनाबालिग छात्रा परिवार में कोई नहीं होने […]
न्यायालय