युवक बड़े पुल से कूद रहा था, लोगों ने बातों में उलझाकर बचाया

उज्जैन,अग्निपथ। मानसिक रुप से परेशान एक युवक ने बडऩगर रोड स्थित बड़े पुल से कूदने का प्रयास किया है। राहगीरों ने उसे बातों में उलझाकर बचा तो लिया। तीन दिन पूर्व हुई घटना का मंगलवार को वीडियो वायरल होने पर जीवाजीगंज पुलिस ने युवक की जानकारी निकाली।

जीवाजीगंज क्षेत्र महावीर नगर निवासी नीलेश सांखला चेरिटेबल अस्पताल में सायकल स्टेंड पर काम करता है। तीन दिन पहले वह बड़े पुल पर आत्महत्या करने पहुंच गया। पुल की रैलिंग से लटकते देख मजमा लग गया। राहगीरों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन मानने की जगह वह हाथ छोडऩे पर उतारु हो गया।

इस पर लोगों ने उसका वीडियो बनाते हुए बातों में उलझाया और जैसे तैसे पकडक़र बाहर निकाल लिया। नीलेश ने काफी पूछने पर नाम व आत्मघाती कदम उठाने की स्पष्ट वजह तो नहीं बताई। मंगलवार को घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने पीडि़त का पता लगाया। टीआई गगन बादल ने उसकी जानकारी देते हुए बताया कि युवक मानसिक रोगी है। संभवत: इसीलिए आत्महत्या का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवनियुक्त पदाधिकारियों का क्षत्रिय समाज ने किया अभिनंदन

Tue Jan 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। क्षत्रिय परिवार के सदस्यों को भाजपा नगर जिला कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर उनका सम्मान अभा क्षत्रिय महासभा परिवार ने मंगलवार को किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा परिवार के नारायणसिंह भाटिया, संजयसिंह ठाकुर, उमेशसिंह सेंगर, आनंदसिंह खींची को भारतीय जनता पार्टी की नगर जिला इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त […]

Breaking News