युवती ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

हालत गंभीर, निजी अस्पताल में उपचार

उज्जैन। शेयर कंपनी में काम करने वाली युवती ने शनिवार को ऑफिस की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया।

परिजन निजी अस्पताल लेकर गये है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मामला लेनदेन का सामने आ रहा है। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि अंजुश्री कालोनी में रहने वाली सुष्मिता पिता गोपाल यादव (20) इंदौररोड शिंदे नर्सिंगहोम के पास शेयर टर्मिनल कंपनी में काम करती है।

दोपहर में उसने ऑफिस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। लोगों ने धड़ाम की आवाज सुनी तो युवती को जमीन पर पड़ा देख उठाने पहुंचे। युवती बेहोश हो चुकी थी। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने जानकारी जुटाकर परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर उसे परिजन निजी अस्पताल उपचार के लिये लेकर पहुंचे है। युवती बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

देर शाम तक उसे होश नहीं आया था। बताया जा रहा है कि क पनी में ही लेनदेन की बात को लेकर उसका विवाद चल रहा था। क पनी उससे पैसों की मांग कर रही थी। मामले में नीलगंगा टीआई तरुण कुरील का कहना था कि युवती के होश में आने के बाद बयान दर्ज किये जाएगें। फिलहाल परिजनों ने भी घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांवेर में छिपा था गोली मारने वाला बदमाश

Sat Mar 5 , 2022
हत्या के आरोप में फरार श्याम खटीक भी उन्हेल रोड से पकड़ाया, दो मामलों मेें पुलिस को सफलता उज्जैन, अग्निपथ। लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारने वाला बदमाश शनिवार तडक़े सांवेर से पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया […]