यूक्रेन से 10 विद्यार्थी पहुंचे उज्जैन, 2 आज आएंगे

ukrain student return ujjain 02 03 22

उज्जैन, अग्निपथ। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे उज्जैन जिले के 8 विद्यार्थी बुधवार शाम को उज्जैन पहुंच गए। 1 विद्यार्थी देर रात उज्जैन आया, एक दो दिन पहले ही यहां पहुंच चुका है। जिले के 12 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे थे। इनमें से 10 वापस लौट आए, शेष 2 भी गुरूवार को भारत पहुंच जाएंगे।

बुधवार शाम उज्जैन निवासी विद्यार्थी अनुष्का यादव, विनित मसले, प्रभाव परमार, विकास राणा, कशिश चौधरी, आकाश भार्गव और दो अन्य फ्लाईट से इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनके परिजनों के साथ ही सांसद अनिल फिरोजिया और सांसद शंकर लालवानी भी एयरपोर्ट पर पहुंचे और बच्चों की अगवानी की।

सांसद फिरोजिया के मुताबिक उज्जैन संसदीय क्षेत्र के 12 विद्यार्थी युक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे और युद्ध के दौरान वहीं फंसे रह गए थे। यूक्रेन में भारतीय दूतावास की मदद से इन्हें बार्डर पार कराकर पोलेंड लाया गया और पोलेंड से सभी विद्यार्थी भारत पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कथावाचक के यहां हुई चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Wed Mar 2 , 2022
5 दिन का पुलिस रिमांड उन्हेल, अग्निपथ। गोलोक धाम गोशाला के कथावाचक पंडित शिव गुरु के सूने मकान से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी चोरी के छह आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को नागदा न्यायालय में पेश करने पर सभी […]