यूपी मिशन 2022 : लखनऊ में संघ और बीजेपी की मैराथन मीटिंग, जानिए क्या चल रही प्लानिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 फतेह को लेकर बीजेपी ने प्लानिंग शुरू कर दी है। 20 दिनों में यह दूसरा मौका है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे हैं और संघ और बीजेपी पदाधिकारियों के साथ मैराथन मीटिंग कर रहे हैं। यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल की मौजूदगी हो रही बैठक में मिशन 2022 फतेह की प्लानिंग चल रही है। साथ ही एमएलसी मनोनयन और संगठन के सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष दो दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। बीएल संतोष निरालानगर सरस्वती कुंज कार्यालय में संघ और भाजपा के नेताओं के साथ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे होने हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार की कई परियोजनाओं का उद्घाटन होना है। वह कार्यक्रमों की तारीखों और उसकी तैयारियों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेंगे। वहीं सभी प्रकोष्ठों के नवनियुक्त अध्यक्षों के साथ भी बैठक करेंगे। उन्हें सभी प्रकोष्ठों की नई टीम बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही भाजपा संगठन के प्रकल्पों और विभागों के प्रमुखों की भी नियुक्ति पर चर्चा होगी।

आपको बता दे कि बीएल संतोष 31 मई व एक जून को भी लखनऊ में थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। साथ ही मंत्रियों व विधायकों से फीड बैक भी लिया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी को ‘सेवा ही संगठन’ के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी थी। साथ ही मंत्रियों की शिकायतों पर सरकार के साथ मंथन हुआ था। उन्होंने जाने से पूर्व प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कोरोना प्रबंधन को सराहा था। वहीं योगी आदित्यनाथ की सराहना की थी।

करीब 20 दिन बाद वह दोबारा प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वह योग दिवस के कार्यक्रमों में शिरकत कर सकते हैं। साथ ही विधान परिषद में नामित किए जाने वाले चार सदस्यों के नामों को हरी झंडी दे सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें पार्टी के सहयोगी दलों को भी दो-एक सीट देने पर विचार हो रहा है। संतोष इस बारे में अंतिम फैसला कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंजिन ऑइल में फर्जीवाड़ा:नकली ऑइल के 3 ठिकानों पर एसटीएफ की दबिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Mon Jun 21 , 2021
इंदौर। स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को यहां नकली ऑइल बनाने के मामले में तीन ठिकानों पर दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे 6.50 लाख रु. का नकली ऑइल व सामान जब्त किया गया है। आरोपियों के नाम आशीष पिता दादूलाल मोदी (34) निवासी सिमरोल, आशीष पिता […]