रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटाइन

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह अपने घर पर क्वारंटाइन हैं और उनमें कोरोना के कोई बड़े लक्षण नहीं हैं। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, “मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपना टेस्ट कराएं।”

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। भारत में सोमवार को कोरोना वायरस बीमारी के 1,79,723 मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या भी 700,000 का आंकड़ा पार कर गई है।

ऐसा लग रहा है जैसे भारत कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से गुजर रहा है क्योंकि वायरस राज्यों में तेजी से फैल रहा है, जिससे दैनिक संक्रमण में वृद्धि हो रही है। यह लगातार चौथा दिन है जब भारत में कोरोना के दैनिक मामले 1 लाख के पार आ रहे हैं।

मौत का आंकड़ा पौने पांच लाख पार

ओमिक्रॉन वैरिएंट की संख्या में भी वृद्धि हुई और अब यह 4 हजार 033 है, जिसमें महाराष्ट्र में संक्रमणों की अधिकतम संख्या (1,126) दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके बाद राजस्थान (529), दिल्ली (513), कर्नाटक (441) और केरल (333) का स्थान है। मंत्रालय ने 146 नई मौतों की भी सूचना दी, जिससे कुल मृत्यु का आंकड़ा 4 लाख 83 हजा6 936 हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावधान रहें! अस्पतालों पर बढ़ सकता है दबाव, केंद्र ने राज्य सरकारों को लिखा खत

Mon Jan 10 , 2022
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा है। राजेश भूषण ने सभी राज्यों को कोरोना के हालात पर पैनी नजर रखने को कहा है। इसके साथ-साथ […]

Breaking News