रविवार को डीआरएम उज्जैन आएंगे, कल बदले जाएंगे तीन ट्रेनों के प्लेटफार्म

रेलवे लाइन रेल सफर

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन-फतेहाबाद-इंदौर रेलवे ब्राडगेज ट्रेक के लोकार्पण समारोह को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। ट्रेक के लोकार्पण का समारोह भोपाल, इंदौर और उज्जैन में एक साथ होगा। रविवार को रतलाम मंडल के डीआरएम विनित गुप्ता कार्यक्रम की तैयारियों के लिए उज्जैन आएंगे।
रविवार सुबह करीब 11 बजे डीआरएम गुप्ता उज्जैन पहुचेंगे। वे पूरे दिन उज्जैन में ही रहकर ब्राडगेज ट्रेक के लोकार्पण और मेमू ट्रेक के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का रिव्यू करेंगे।

सोमवार को भी डीआरएम उज्जैन और इंदौर में मौजूद रहेंगे। सोमवार 15 नवंबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेक का लोकार्पण करेंगे, इसके अलावा उज्जैन-इंदौर के बीच मेमू ट्रेन को वर्चुअल रूप से भोपाल से ही हरीझंडी भी दिखाकर रवाना करेंगे। उज्जैन और इंदौर दोनों ही रेलवे स्टेशन पर इस वक्त पर मेमू के दो रैक मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए रेलवे ने 15 नवंबर की शाम उज्जैन स्टेशन पर आने वाली 3 ट्रेनों के प्लेटफार्म को भी बदलने के आदेश जारी किए है। दोपहर 3.35 बजे आने वाली इंदौर-पटना एक्सप्रेस को सोमवार को प्लेटफार्म नंबर 5, शाम 4.15 बजे आने वाली ओखा-गौरखपुर एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर 6 औश्र शाम 5.15 बजे बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर 4 पर लिया जाएगा। ये तीनों ही ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगम के टैंकर से डीजल चोरी, ड्राइवर हुआ बर्खास्त

Sat Nov 13 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम का पानी का टैंकर ढोने वाले एक ट्रेक्टर से डीजल चोरी किए जाने का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियों में खुद ट्रेक्टर का ड्राइवर ही एक शख्स को दो डिब्बों में डीजल निकालकर देता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियों […]
नगर निगम

Breaking News