राजस्थान के तस्कर से दो लाख की स्मैक जब्त, रिमांड पर लिया

आठ पहले साथी के पकड़ाने के बाद से थी तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। राजस्थान के जिस तस्कर की आठ माह से तलाश थी उसे देर रात नीलगंगा पुलिस ने सांवराखेड़ी ब्रिज से पकड़ लिया। उसके पास से करीब दो लाख रुपए की स्मैक जब्त हुई है। पुलिस ने मंगलवार को उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

राजस्थान स्थित डग निवासी अयान लाला पिता आमिन खान (20) नशीले पदार्थों का तस्कर है। देर रात वह यामाहा बाइक से पुडिय़ाबाज को 20 ग्राम स्मैक देने आया था। वह अपने ग्राहक का सांवराखेड़ी ब्रिज के नजदीक इंतजार कर रहा था। इसी दौरान गोपनीय सूचना मिलने पर टीआई तरुण कुरील ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

तलाशी में दो लाख की स्मैक मिलने पर स्थानीय पुडिय़ाबाजों की जानकारी के लिए पुलिस ने मगंलवार को उसे कोर्ट में पेश कर 3 नवंबर तक रिमांड पर ले लिया उल्लेखनीय है कि नीलगंगा पुलिस लगातार स्मैक सप्लायर की धड़पकड़ कर रही है। दो दिन पहले भी एसआई महेंद्र मकाश्रे ने दो पुडिय़ाबाजों से डेड़ लाख की स्मैक जब्त की थी।

300 पुडिय़ा के साथ पकड़ाया था साथी

टीआई कुरील ने लाला नामी तस्कर है। जनवरी माह में दिलीप नामक युवक को 300 स्मैक की पुडिय़ा के साथ पकड़ा था। दिलीप लाला का ही माल सप्लाय करता था। दिलीप के बयान के बाद केस में लाला को भी आरोपी बनाकर तलाश रहे थे। काफी प्रयास के बाद भी वह गिरफ्त में नहीं आ रहा था। रात उसे स्मैक के साथ पकड़ा। उससे एक बाइक भी जब्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिफाटक के पास बनेगा 80 फीट ऊंचा क्लॉक टॉवर

Tue Nov 1 , 2022
शहर को मिलेगी एक और सौगात, जल्द शुरू होगा काम उज्जैन,अग्निपथ। शहर को जल्द ही एक और क्लॉक टॉवर की सौगात मिलने जा रही है। नया क्लॉक टॉवर हरिफाटक ब्रिज के पास बनाया जाएगा। इसकी लागत करीब सवा करोड़ रूपए होगी। क्लॉक टॉवर के निर्माण के लिए शुरूआती प्रक्रिया पूरी […]
नगर निगम