हरिफाटक के पास बनेगा 80 फीट ऊंचा क्लॉक टॉवर

नगर निगम

शहर को मिलेगी एक और सौगात, जल्द शुरू होगा काम

उज्जैन,अग्निपथ। शहर को जल्द ही एक और क्लॉक टॉवर की सौगात मिलने जा रही है। नया क्लॉक टॉवर हरिफाटक ब्रिज के पास बनाया जाएगा। इसकी लागत करीब सवा करोड़ रूपए होगी। क्लॉक टॉवर के निर्माण के लिए शुरूआती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

उज्जैन में फिलहाल फ्रीगंज क्षेत्र में ही एक क्लॉक टॉवर है, यह टॉवर सिंधिया रिसायत काल में बनाया गया था। शहर को जल्द ही दूसरे क्लॉक टॉवर की भी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के मद से इसके निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। टॉवर के निर्माण पर करीब सवा करोड़ रूपए खर्च होंगे। इसकी नोडल एजेंसी नगर निगम है।

नगरनिगम से टॉवर निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई है। यह फिलहाल वर्क आर्डर की प्रोसेस में है। नए क्लॉक टॉवर की उंचाई करीब 80 फिट होगी। इसके निर्माण में 60 टन सरिए का इस्तेमाल किया जाएगा। टॉवर निर्माण के लिए ड्राइंग-डिजाईन को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है।

24 मीटर चौड़ी होगी सिंधी कॉलोनी की सडक़

नगर निगम द्वारा सिंधी कॉलोनी से गऊघाट तक की सडक़ को 24 मीटर चौड़ा किए जाने की कार्ययोजना पर भी काम शुरू किया गया है। इस काम के लिए भी टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 24 मीटर चौड़ी सडक़ के बीच में डिवाईडर बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक के साथ बैठक में 1500 विशेष दर्शन टिकट का विरोध

Tue Nov 1 , 2022
दर्शन व्यवस्था सुचारू करने के लिये पुजारियों को किया गया था आमंत्रित उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था मंदिर प्रशासन के लिये चुनौती बनी हुई है। इसी को लेकर मंदिर प्रशासक ने पुजारियों को उनकी राय देने के लिये मंगलवार को आमंत्रित किया था। बैठक में […]
Mahakal garbh grah darshan 05 04 22