रतलाम मंडल में हाई स्पीड रेल की तैयारी

इंदौर-उज्जैन डबलिंग प्रोजेक्ट 70 प्रतिशत पूरा, रतलाम मंडल 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर-उज्जैन डबलिंग प्रोजेक्ट का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है, वहीं रतलाम मंडल में 100 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन हो गया है। डबलिंग प्रोजेक्ट और 100 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन से इंदौर से हर दिन चलने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनों में 40 हजार से ज्यादा यात्रियों को सफर में 20-30 मिनट तक की बचत होगी। डीजल इंजन बंद होने से रेलवे को फ्यूल कॉस्ट में जहां 20 से 25 फीसदी का फायदा हुआ है, वहीं इलेक्ट्रिक इंजन से कोच कैपेसिटी बढ़ी है। इंदौर से चलने वाली 70 से ज्यादा पैसेंजर और लंबी दूरी की ट्रेनें हाई स्पीड हो जाएंगी।

प्रदेश में 98.18 फीसदी ट्रैक इलेक्ट्रिफिकेशन

मध्यप्रदेश में 4828 किमी के ट्रैक में से 4740 किमी हिस्से में इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। अब प्रदेश में महज 88 किमी हिस्सा इलेक्ट्रीफाइड होने से बचा है। रतलाम रेल मंडल में 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। मंडल के 1008.31 किमी के पूरे हिस्से में इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। हालांकि रैक की कमी और मेंटेनेंस की परेशानी के चलते कुछ डेमू ट्रेनों का संचालन अभी भी हो रहा है। वहीं, देशभर में फैले रेल नेटवर्क में से 9 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां रेलवे ने 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा कर दिया है।

ये वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनों की नींव है

रतलाम मंडल में 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनों की नींव है। इंदौर से तो वंदे भारत चलना ही है। इलेक्ट्रिफिकेशन से फ्यूल कॉस्ट में 20 से 25 प्रतिशत की बचत होगी ही, साथ ही डीजल इंजन बंद होने से प्रदूषण भी घटेगा। दरअसल, डीजल इंजन स्टार्ट करने में एक बार में 30 लीटर डीजल लगता है। इलेक्ट्रिक इंजन में 2 से 4 कोच अतिरिक्त भी लगा सकते हैं।

130 किमी से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, उज्जैन में भी लेगी हाल्ट

इलेक्ट्रिफिकेशन और डबलिंग का फायदा वंदे भारत ट्रेन के रूप में मिल सकता है। इसे इंदौर से जबलपुर तक चलाया जाएगा। देवास, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी में भी ट्रेन स्टॉपेज लेगी। रानी कमलापति के स्थान पर भोपाल स्टेशन का चयन भी किया जा सकता है। अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटा होगी। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में इन दिनों वंदे भारत ट्रेन के रैक बन रहे हैं। मार्च में इंदौर को 16 कोच वाला एक रैक अलॉट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गुरुकुलम स्कूल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Sun Feb 26 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। आज के समय में छोटे से लेकर बड़े व्यक्ति तक किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त हैं इसका कारण खानपान अनियमित दिनचर्या के साथ समय पर जांच में बरती गई लापरवाही है व्यक्ति ब्लड कोलेस्ट्राल आदि की जांच करवा कर कई गंभीर बीमारियों से बच सकता है गुरुकुलम […]

Breaking News