राज्य कर्मचारी संघ घट्टिया तहसील का सम्मान समारोह संपन्न

उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ घटिया तहसील एवं विकास खंड का शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक घनश्याम जोशी का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला ने की एवं अतिथि कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा (राज्य मंत्री दर्जा )महेंद्र सिंह (जिला पंचायत प्रतिनिधि) ईश्वर सिंह कराड़ा (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि) डॉक्टर भगवान सिंह जनपद उपाध्यक्ष, विश्राम सिंह कराड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंगल सिंह सिसोदिया जनपद सभापति, बहन यशोदा बैरागी पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष जैन , अनोखी लाल शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ भोपाल, मनोहर गिरी जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ थे।

राजीव सिंह सेंगर ने बताया कि सभी वक्ताओं ने शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक घनश्याम जोशी की सेवाओं को सराहा एवं अन्य शिक्षकों को उनसे प्रेरणा लेने हेतु प्रेषित किया कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद बैरागी ने किया एवं आभार जिला सचिव दिलीप चौहान ने माना। इस अवसर पर राम सिंह बनिहार, मांगीलाल पाटीदार, देवेंद्र महेश्वरी, सुनील महा, दीपक बैरागी, मांगीलाल शर्मा ,इकरार मंसूरी, कुलदीप भभूतिया, संतोष सोलंकी, उदय भान सिंह यादव, आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना लाइसेंस बेच रहे थे खाद, बिल और स्टॉक रजिस्टर में भी गड़बड़ी

Tue Sep 6 , 2022
खाद की कालाबाजारी की सूचना पर राजस्व व कृषि विभाग की टीम ने की कार्रवाई धार, अग्निपथ। राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम ने अमझेरा के ग्राम राजपुरा में एक खाद-बीज फर्म के गोदाम पर छापे की कार्रवाई की है। यहां पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस बेच रहे थे […]