शासकीय भूमि पर गुंडों द्वारा कब्जा करने पर चला प्रशासन का बुलडोजर

JHabua gunda atikraman hataya 05 04 22

झबुआ, अग्निपथ। मुख्यमंत्री द्वारा गुंडा,निगरानी बदमाशों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में बदमाश विशाल पिता रमेश निनामा निवासी ग्राम पिपलीपाड़ा ने थाना मेघनगर क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी, तब से ही आरोपी विशाल फरार चल रहा था। जिसको दिनांक 02.अप्रेल को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। इसके विरूद्ध 07 से अधिक चोरी, लूट, बलात्कार, मारपीट के अपराध पंजीबद्ध है।

शासन के निर्देशानुसार आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करते हुए आज उक्त बदमाश/आरोपी की भूमि 343, सर्वे नम्बर 0.012, हैक्टर पर अतिक्रमण पाया गया था। जिसको की शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बना रखा था। प्रशासन व पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही कर इसे ध्वस्त कर दिया गया। इसी तारतम्य में थाना रायपुरिया क्षेत्र के अंतर्गत दो निगरानी शुदा बदमाशों के अवैध अतिक्रमण पर भी प्रशासन व पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही कर इसे ध्वस्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कंप्यूटर का छात्र, खेती में तलाशे कमाई के रास्ते

Wed Apr 6 , 2022
विक्रम विवि के छात्र को मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्टार्टअप सीड मनी उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय की कंप्यूटर विज्ञान अध्ययनशाला के एक छात्र को बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित हुए युवा संवाद समारोह में 25 हजार रूपए स्टार्टअप सीड मनी प्रदान कर सम्मानित किया है। […]
startup seed money to vikram university student 06 04 22