राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भाजपा ने किया बेटियों का सम्मान

पेटलावद, अग्निपथ। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा आज पेटलावद नगर की राष्ट्रीय प्रदेश स्तरीय में चयनित हुई बालिकाओं को उनके निवास स्थान पर जाकर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उनकी उपलब्धियों के लिए नगर, झाबुआ जिला को गौरव नित करने के लिए बालिका दिवस पर फूल माला, मेमोरेंडम देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पेटलावद नगर की

  • आराध्या शर्मा: पेंटिंग मैं गिनीज बुक वल्र्ड रिकॉर्ड से सम्मानित।
  • गुनगुन मुलेवा: राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 17 में सम्मिलित होने पर।
  • प्राची पडियार: राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता में चयन।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ओर से नगर की बहुमुखी बालिका प्रतिभाओं का जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा एवं आशीष बाविस्कर द्वारा सम्मान किया गया और बालिकाओं को उज्जवल भविष्य के लिए और बालिकाओं को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी एवं निरंतर नगर एवं जिले का नाम इसी तरह रोशन करते रहे यही आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आशीष बाविस्कर, राजेश निनामा, राजेंद्र काग, हेमराज गणावा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायतों के परिसीमन को लेकर विवाद शुरू, जिला पंचायत अध्यक्ष ने आपत्ति जताई

Mon Jan 24 , 2022
कलेक्टर, कमिश्नर को पत्र लिखकर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप लगाया उज्जैन, अग्निपथ। ग्राम पंचायत, जिला और जनपद पंचायत के परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिसीमन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संभाग आयुक्त और कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत की […]

Breaking News