कीमतें: राजस्थान में पेट्रोल की कीमतें 100 के करीब, भोपाल में 93.56 रु और मुंबई में 92.28 रु लीटर हुए दाम

  • शनिवार को डीजल की कीमतों में 26 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार यानी 23 जनवरी को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया। इससे राजस्थान में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के करीब पहुंच गईं। भोपाल में पेट्रोल 93.56 रुपए और मुंबई में यह 92.28 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जनवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 8 बार बढ़ोतरी हो चुकी है।

उधर, दिल्ली में 23 जनवरी को पेट्रोल 85.70 रु. और डीजल 75.88 रु. प्रति लीटर पर पहुंच गया है। डीजल की कीमतों में 26 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। इसके पहले शुक्रवार को भी डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ी थीं।

राजस्थान के गंगानगर में 97.50 रु./लीटर पर पहुंचा पेट्रोल
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के गंगानगर इलाके में पेट्रोल की कीमतें 97.50 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। डीजल के दाम 88.91 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 93.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अगर पेट्रोल की कीमतें ऐसी ही बढ़ती रहीं तो यह जल्द ही 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा छू सकती है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामशहर का नामपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)जयपुर93.2085.27भोपाल93.5683.82पटना88.1881.02रायपुर84.37

82.25चंडीगढ़82.5075.61पानीपत83.0975.77अमृतसर87.4378.17गांधीनगर83.2181.90

जनवरी में अब तक पेट्रोल 1.99 और डीजल 2.01 रु./लीटर महंगा हुआ
जनवरी में अब तक 8 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 1.99 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं अगर डीजल की बात करें तो इसकी कीमत में इस महीने अक तक 2.01 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 7 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 83.71 रुपए और डीजल 73.87 रुपए/लीटर पर बिक रहा था। इसके बाद 29 दिनों तक इनके दाम नहीं बढ़े। 6 जनवरी को इस महीने पहली बार इनके दाम बढ़ाए गए थे।

6 मई को सरकार ने बढ़ाई थी एक्साइज ड्यूटी
कोरोना काल में जारी लॉकडाउन के बीच सरकार ने 6 मई को पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। हालांकि तक सरकार ने कहा था कि इस बढ़ोत्तरी का असर आम आदमी की जेब पर नहीं पड़ेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन आयल, BPCL और HPCL पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी हुई ड्यूटी को वहन करेंगी। हालांकि 6 मई से अब तक राजधानी दिलली में पेट्रोल 71.26 से 85.70 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं डीजल जो 6 मई को 69.39 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा अब 75.88 रुपए पर आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन :सगाई में 2.50 लाख और तिलक में 8 लाख लेने के बाद सिपाही को दहेज में पांच लाख और बुलेट नहीं मिली तो तोड़ दी शादी

Sat Jan 23 , 2021
सीएम की चिट्‌ठी के बाद जांच शुरू उज्जैन एसपी से झांसी से मिलने आए लड़की के परिजन। मुख्यमंत्री कार्यालय से एसपी को जांच के लिए आई चिट्ठी उज्जैन। पुलिस विभाग में पदस्थ सिपाही संदीप अहिरवार को दहेज में पांच लाख और बुलेट नहीं मिली तो उसने शादी तोड़ दी। जबकि […]

Breaking News