सीएम इंदौर पहुंचे:कलेक्टर ऑफिस में ले रहे अफसरों की बैठक, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी पहुंचे


इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को इंदौर पहुंचे हैं। वे इंदाैर एयरपाेर्ट से सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां कोरोना की स्थिति, इलाज और इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद खेल प्रशाल में शहरी और ग्रामीण क्राइसिस मैैनेजमेंट समिति की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि उनकी अगवानी के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि और अफसर एयरपोर्ट नहीं आए। वे शाम साढ़े चार बजे भोपाल रवाना होंगे। सीएम इस दौरान शहर में 5 घंटे रहेंगे, लेकिन कोरोना के कारण इस बार मीडिया से दूरी रहेगी।

सीएम के पहुंचने के बाद यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी पहुंच गए है।

मुख्यमंत्री के आगमन पर कोरोना नियमों का पालन कराने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। कलेक्टर कार्यालय में आमंत्रितों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। मीटिंग का पूरा कवरेज सिर्फ सरकारी इंतजाम से ही होगा। बैठक स्थल में उन अधिकारियों को भी प्रवेश नहीं मिला, जिनकी वहां पर आवश्यकता नहीं है। बैठक पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हो रही है।

मुख्यमंत्री से पहले पहुंचे ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज के परिजन

कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज एक कुछ परिजन पहुंच गए। कलेक्टोरेट के बाहर कुछ परिजन ने तो इंजेक्शन लेने के लिए SDM अंशुल खरे के पकड़ पैर पकड़ लिए। एक परिजन ने कहा कि मेरे पिता की जान खतरे में है। मुझे इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस के चक्कर लगा रहा हूं। इस पर SDM ने तत्काल CMHO से बात कर परिजन को अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीहोर व अनूपपुर कलेक्टर बदले:CM शिवराज के गृह जिले सीहोर की कमान चंद्र मोहन ठाकुर को मिली, पर्यटन बोड में अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा को अनूपपुर भेजा

Thu May 20 , 2021
भोपाल। राज्य सरकार ने सीहोर और अनूपपुर के कलेक्टर बदल दिए हैं। बताया जाता है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में उल्लेखनीय काम नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के कलेक्टर अजय गुप्ता को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। अब यहां […]