लेबर इंस्पेक्टर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक भ्रष्ट लेबर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी शिवानी शर्मा की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए लेबर इंस्पेक्टर मनोज सिंह तोमर को गिरफ्तार किया।

लेबर इंस्पेक्टर ने एक प्रकरण में समझौता करने के नाम पर फरियादी से 25000 रुपए रिश्वत मांगे थे।10000 रुपए की रिश्वत की पहली किस्त लेने के दौरान लोकायुक्त ने लेबर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में लेबर इंस्पेक्टर मनोज सिंह पर मामला दर्ज किया है।

धर्मशाला को इस्तेमाल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद

इंदौर, अग्निपथ। गांधी नगर थाना क्षेत्र के जम्बुडी हप्सी में धर्मशाला को इस्तेमाल करने को लेकर गांव को दो समुदाय में विवाद हो गया था वही विवाद में एक युवक को डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है

दरसअल पूरा मामला इन्दौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जमम्बूडी हप्सी का है। जहाँ गांव में गुर्जर समाज की धर्मशाला को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सोमवार सुबह एक पक्ष कई लोगों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के युवक पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं हमले के दौरान परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद भी पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज होकर परिजनों ने युवक के शव को थाने के सामने रखकर थाने का घेराव किया।

पुलिस ने परिजनों को परिजनों को आरोपियों को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई का आश्वाशन दिया। इसके बाद परिजन माने और थाने का घेराव खत्म किया। दरअसल जमम्बूडी हप्सी गुर्जर बहुल क्षेत्र है। यहां समाज की धर्मशाला है। धर्मशाला चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह घनश्याम मौर्य पर आशीष, सुनील, रवि, अनिल कायत ने डंडों से हमला कर दिया। सभी मिलकर युवक को बुरी तरह पीटा। इससे घटनास्थल ही युवक की मौत हो गई। सभी आरोपी एक ही परिवार के है।आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलेक्ट्रॉनिक व्यपारी को लगाई 20 लाख की चपत

Mon Oct 17 , 2022
इंदौर, अग्निपथ। पंजाब के एक शातिर ठग ने इंदौर के व्यापारी को लगाया 20 लाख रुपए का चूना इलेक्ट्रॉनिक आइटम और 8 लाख नकदी रुपए प्रॉफिट के नाम पर पंजाब में पार्टनरशिप में बिजनेस खोल कर दिया। ठगी की वारदात को अंजाम व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला […]

Breaking News