उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार को वार्ड क्रमांक 34 के राजीव रत्न कॉलोनी एवं आदर्श राजीव रत्न कॉलोनी में लॉक डाउन की मार झेल रहे मध्यम वर्गीय परिवार को अशोक माली मित्र मंडली द्वारा सूखे राशन की किट का वितरण किया गया। यहां राशन 200 परिवार को निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान दीपेश जैन उत्तर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, अमन बोरासी, उज्जैन दक्षिण के कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, अर्जुन माली, वासुदेव कुमावत, सचिन माली, संजय मालवीय, राहुल सिसोदिया, राजेंद्र जैन, नितिन कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उसके प्रतिउत्तर में वहां के रहवासियों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Next Post
खबरों के उस पार: मुद्दा मिल गया..!
Tue May 25 , 2021
ऐसा लग रहा है कि पुलिस और प्रशासन के द्वारा कांग्रेस नेत्री को गिरफ्तार करना एक बहुत बड़ी भूल हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देने आई कांग्रेस नेत्री को गिरफ्तार कर पुलिस और प्रशासन ने बैठे-बैठाए कांग्रेस के हाथ में मुद्दा दे दिया है। जो कांग्रेस अभी तक […]
यह भी पढ़ें
- 3 years ago
शराबी ने हथौड़ी से किया पत्नी और मां पर हमला
- 2 years ago
शिप्रा में तेजी से मिल रहा है कान्ह का गंदा पानी