फांसी पर लटकी पत्नी को पति ने फंदा काटकर बचाया, हालत गंभीर

गैस टंकी की बात पर आत्महत्या की कोशिश

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पर गुरुवार दोपहर दो बच्चों की मां नेे फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की है। पति ने फंदा काटकर उसे बचा लिया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। महिला ने गैस टंकी के लिए साथ में नहीं ले जाने पर आत्मघाती कदम उठाया है। मामले में चिमनगंज पुलिस जांच कर रही है।

मंगल नगर निवासी पकंज वर्मा मक्सीरोड उद्योगपुरी में काम करता है। गुरुवार दोपहर वह गैस टंकी लेने जा रहा था। पत्नी रेशु वर्मा (30) ने साथ में चलने का कहा। पंकज ने मना कर घर में से रुपए लाकर देने का बोला। इससे नाराज होकर रेशु पिछले कमरे में गई और पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई।

रुपए लाने में देरी होने पर पंकज अदंर गया और रेशु को फांसी लगाते देख चाकू से फंदा काटकर नीचे उतारा, लेकिन देरी होने से रेशु की हालत खराब हो गई और उसे जिला अस्पताल के भर्ती कराना पड़ा, जहां रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मामले में प्रधान आरक्षक तेजकरण ने उसके बयान लेकर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिता ने छह हजार में पावभाजी वाले को बेच दिया बेटा..!

Thu Jul 15 , 2021
राजस्थान का बालक होमगार्ड को मिला, चाईल्ड लाइन को सौंपा उज्जैन,अग्निपथ। राजस्थान के एक बालक के कारण बुधवार को हडक़ंप मच गया। होमगार्ड को मिले बच्चे को चाईल्ड लाईन सौंपा गया है। खास बात यह है कि बालक द्वारा उसका अपहरण कर बदमाशों द्वारा बेचना की कोशिश बताने से मामला […]

Breaking News