शमशान के पास पेड़ पर लटका मिला अधेड़

Ladki Fansi

पांच दिन पहले जेल से हुआ था रिहा

उज्जैन, अग्निपथ। पांच दिन पहले जेल से रिहा होकर आये अधेड़ ने बुधवार-गुरुवार रात पेड़ पर लटक फांसी लगा ली। शमशान के पास चौकीदार ने उसका शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।

इंगोरिया के सूराखेड़ा में रहने वाले महेन्द्र पिता सुरेन्द्र राजपूत (48) का शव गांव से 3 किलोमीटर दूर रुपाखेड़ी मार्ग पर शमशान के पास पेड़ से लटका मिला था। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही उसकी पहचान हो गई। 8 दिन पहले ही पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 6 दिन पहले ही उसे जमानत मिली थी।

पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। परिजनों का कहना था कि पिछले कई दिनों से लगातार शराब पी रहा था, आये दिन घर में झगड़ा करता था। रातभर से घर नहीं आया था। पुलिस ने मामले की जांच के लिये एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ को बुलाया। मामला आत्महत्या का सामने आने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शंकराचार्य निश्चलानन्दजी का प्रशासक ने किया सम्मान

Thu Dec 16 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। गुरुवार शाम को महाकाल प्रवचन हॉल में श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाराज का स्वागत-सत्कार महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा किया गया। स्वागत सम्मान के बाद महाराजश्री ने धर्मसभा को संबोधित कर आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़े के […]

Breaking News