वाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल करता था अधेड़, गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। वाट्सएप पर मैसेज भेजने के बाद वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करने वाले अधेड़ सोमवार को राज्य सायबर सेल की हिरासत में आ गया। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है। मामले की मई माह में दर्ज की गई थी।

राज्य सायबर सेल निरीक्षक नरेन्द्र गोमे ने बताया कि मई माह में हुई शिकायत के बाद देवास जिले के ग्राम विजयागंज मंडी के समीप दतोतर में रहने वाले ईश्वरलाल को पकड़ा है। उसके द्वारा वाट्सएप पर पहले मैसेज भेजे जाते थे, उसके बाद वीडियो कॉल कर अश्लील हरकते और अंग प्रदर्शन करता था। वह अश्लील मैसेज भी भेजता था। अधेड़ की हरकतों में एक नाबालिग भी उसका सहयोग करता था। जिसकी तलाश की जा रही है। हिरासत में लिये गये अधेड़ ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल की सिम तोडक़र फेंक दी थी। ईश्वरलाल को इंदौर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जेल वारंट बनने पर कोविड टेस्ट के बाद उसे जेल भेजा गया है।

उज्जैन के युवक ने दर्ज कराई थी शिकायत

राज्य सायबर सेल निरीक्षक ने बताया कि उज्जैन के रहने वाले युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके वाट्सएप पर हाय का मैसेज आया था। रिप्लाय में पहचानने से इंकार किया तो सामने वाले ने वीडियो कॉल रिसीव करने की बात कहीं। वीडियो कॉल रिसीव करने पर वह अश्लील हरकते करता दिखाई दिया। कॉल कट करने के बाद वह अश्लील मैसेज भेजने लगा था। शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

इनकी रही भूमिका

वाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल और मैसेज भेजने वाले को गिर तार करने में राज्य सायबर सेल के एसआई हिमांशु चौहान, अमितसिंह परिहार, प्रधान आरक्षक हरेन्द्रपाल सिंह राठौर, आरक्षक कमलाकर उपाध्याय, कमल वरकडे, सुनील पंवार, तृप्ति लोधी, रजीन निगवाल की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाकी पर लगे दागों को धोने का सफल प्रयास

Mon Nov 23 , 2020
उज्जैन पुलिस में पिछले दिनों कप्तान द्वारा की गई आधी-अधूरी सर्जरी के बाद सुखद परिणाम आना चालू हो गये हैं। यदि यह सर्जरी पूरी तरह से हो जाती तो शायद आने वाले दिनों में नगरवासियों को एक पूरी तरह से बदली हुई नयी छवि पुलिस की नजर आती। इस बार […]