वार्ड नंबर 48 में सीवर की समस्या से परेशान लोग

उज्जैन, अग्निपथ। महावीर बाग वार्ड नंबर 48 में सीवर की समस्या से परेशान लोगों की समस्या को सामने लाने के लिए बच्चों को आगे आना पड़ा। यहां रहने वाली बच्ची तेजस्वनी शाह और हर्ष शाह ने वीडियो जारी करके समस्या का निराकरण करने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। कालोनी के राजेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि कालोनी में पानी का आउटलेट नहीं है। सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर एकत्र हो जाता है। इससे आवागमन बाधित होता है। नगर निगम के अफसरों से स्थानीय लोगों ने समस्या का स्थायी हल निकालने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में अभी भी कई शिक्षक क्रमोन्नति व पदोन्नति से वंचित

Thu Sep 30 , 2021
राज्य शिक्षक संघ की जिला बैठक संपन्न, बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे मौजूद झाबुआ, अग्निपथ। शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर एक वृहद जिला बैठक झाबुआ के अंबा पैलेस में प्रांताध्यक्ष जगदीश पाटीदार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। जिसमें जिलेभर के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। जानकारी देते हुए संघ के […]