विक्रम यूनिवर्सिटी में बंगलों पर सियासत

  • शिक्षक संघ ने बंगले पर पहले से लगा ताला तोड़ खुद का ताला जड़ा

  • राजनेताओं और अधिकारियों से कब्जा छुड़ाने की मांग

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सभी शिक्षक विवि के सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए बैठे राजनेताओं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवास खाली कराने से नाराज हैं। यही नहीं, पदाधिकारियों ने विवि के ई-2 बंगले के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ दिया। यहां खुद का ताला जड़ दिया। वह बंगला कांग्रेस विधायक महेश परमार को आवंटित है। पदाधिकारियों ने कुलपति अखिलेश पांडेय से जल्द ही गैर कर्मचारियों को आवंटित बंगले व अन्य आवास खाली कराने की मांग की।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कुछ दिन पहले ही सभी विश्व विद्यालयों को आदेश दिया था। इसके तहत कहा गया था कि सुनिश्चति किया जाए कि किसी विश्वविद्धालय के बंगले में कोई गैर कर्मचारी तो नहीं रह रहा। अगर ऐसा है, तो उससे बंगला खाली कराया जाए। इसके बाद कर्मचारियों को आवंटित किया जाए। बता दें कि प्रदेश में अधिकांश जगह विश्व विद्धालयों के बंगलों में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राजनेता कब्जा जमाए बैठे हैं।

सूत्रों की मानें, तो सरकारी आवास पर कब्जा करने में सत्ताधारी पूर्व सांसद और कांग्रेस से तराना विधायक महेश परमार भी शामिल हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदार सांसद चिंतामणि मालवीय को कोठी पैलेस के पास वाला बंगला अलॉट हुआ था। 2019 में चिंतामणि को टिकट नहीं मिला, जिसके बाद भी वे पूर्व सांसद के रूप में करीब 2 वर्षों से बंगले पर कब्जा जमाए बैठे हैं।

बीजेपी पूर्व सांसद को भी नोटिस

शिक्षक संघ के अध्यक्ष कानिया मीणा ने बताया, 184 आवास में से करीब एक दर्जन सरकारी आवास पर कब्जा है। इधर, कुलपति ने आवास आवंटन को लेकर रिपोर्ट तलब की है। कब्जाधारियों को नोटिस देकर आवास खाली कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साथी से अभद्रता के विरोध में सडक़ पर उतरे वकील

Tue Mar 30 , 2021
मानव श्रृखंला बनाई, एसपी बोले जांच के बाद करेंगे कार्रवाई उज्जैन,अग्निपथ। अभिभाषकों मंगलवार दोपहर टॉवर चौक पर मानव श्रंखला बनाकर रोड जाम कर दिया। घटना की वजह दो दिन पहले लॉकडाउन के दौरान एक वकील से पुलिस का विवाद होना है। मामले में एसपी सत्येंद्र कुमार ने जांच के बाद […]