ठेकेदार नारंग चला रहे थे अवैध खदान, 87 लाख की मशीनरी जब्त

भैरवगढ़ पर हो रहा था अवैध उत्खनन, प्रशासनिक टीम ने किया खुलासा

उज्जैन,अग्निपथ। देवासरोड़ स्थित प्रतिष्ठित होटल के संचालक का परिवार अवैध गिट्टी खदान चल रहा था। शनिवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो ठेकेदार द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन का खुलासा हुआ। टीम ने चार घंटे तक जांच कर मौके से जेसीबी, ट्रैक्टर व दो क्रेशर सहित करीब 87 लाख रुपए का सामान जब्त किया है

भैरवगढ़ स्थित भदेड़मय चक में आश्रय होटल संचालक सुमित नारंग व उनके पिता जगदीश नारंग की जमीन है। उनके परिजन प्रवीण व नवीन यहां पर दो के्रशर लगाकर काफी समय से अवैध खदान चला रहे थे।

मामले में कलेक्टर आशीषसिंह को शिकायत हुई थी। यही वजह है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी, तहसीलार पूर्णिमा सिंघी, पटवारी आदि पड़ताल करने पहुंच गए। अवैध खदान चलते देख टीम ने मौके से पत्थर व गिट्टी बनाने की दो क्रेशर मशीन, चार ट्रैक्टर ट्राली, एक जेसीबी और 40 ट्राली पत्थर जब्त की। सूचना पर पहुंचे खनिज निरीक्षक जयदीप नामदेव ने मशीनरी कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

जिले में खदान पर पहली बड़ी कार्रवाई

एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि मौके पर भारी मात्रा में गिट्टी व पत्थर का भंडार भी मिला है। मामले में अवैध भंडारण, अवैध उत्खनन व अवैध क्रेशर चलाने की कार्रवाई की जाएगी। जब्त मशीनरी में से ट्रैक्टर छोड़ शेष राजसात की जाएगी। याद रहे पुलिस प्रशासन बदमाश व मिलावटियों के खिलाफ मुहिम चला रही है। पहली बार अवैध खदान के मामले में इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन: 66दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसान आज शहीदी दिवस मनाएंगे, आंदोलन में जान गंवाने वालों की याद में कार्यक्रम होंगे

Sun Dec 20 , 2020
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे हरियाणा और UP बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 25वां दिन है। सरकार और किसान दोनों की ओर से कोई पहल न होने की वजह से यहां वक्त थमा हुआ है। फिलहाल कोई बड़ी हलचल नहीं है। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ […]

Breaking News