विधायक ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन लोगों को मिलेगी कीचड़ से निजात

MLa Bahadur singh chouhan

महिदपुर रोड। गणेश मंदिर नागदा मार्ग से पुलिस थाना तक बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन विधायक बहादुरसिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ ने ताओं की उपस्थिति में शनिवार को किया।

पंचायत प्रशासक राधेश्याम सिसौदिया के अनुसार 15वें वित्त आयोग मद से बनने वाले इस कार्य की 14.75 लाख की तकनीकी स्वीकृति हुई है। वर्तमान में नागदा रोड स्थित गणेश मंदिर पुलिस थाना मार्ग का पूरा रास्ता कच्चा होकर बरसात में यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सीसी रोड निर्माण से ग्राम कोलूखेड़ी, शेरपुर, मिनावदा तथा नागदा सहित अन्य गांव के ग्रामीण भी इस रास्ते से आवाजाही कर सकेंगे। भूमि पूजन के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास, जिला पंचायत सदस्य मानसिंह सिसौदिया, जनपद सदस्य गोपाल बैरागी, पंचायत प्रधान नरेंद्र कसेरा, मंडल मंत्री रमेश मीणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आखिर कब जागेगा जिम्मेदार प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर बिक रही है अवैध शराब

Sun Aug 1 , 2021
पेटलावद। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों आबकारी विभाग की मिलीभगत और पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण अवैध शराब विक्रय का कारोबार अच्छा खासा फल-फूल रहा है। जगह-जगह खुलेआम अवैध रूप बिक रही शराब के कारोबार को देखकर तो यही लगता है कि आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदार […]