विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वालों का किया सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद उज्जैन चैप्टर द्वारा 25 नवंबर को स्थापना समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वालों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मिस इंडिया हर्षल बजाज, टाइटैनिक इंडियन ब्यूटी और मॉडल रागिनी द्विवेदी भी शामिल हुईं।

संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामजी श्रीवास्तव ने संस्था के उद्देश्यों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं सचिव डॉ. अभिलाष ठाकुर ने उज्जैन शहर के सेवाभावी व्यक्तित्वों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही सदैव सेवा देने हेतु प्रेरित किया।

उज्जैन चैप्टर के संभागीय अध्यक्ष दीपक बेलानी ने बताया कि समारोह में प्रीति गोयल, सुरेन्द्रसिंह अरोरा, संतोष लालवानी, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. जया मिश्रा, डॉ. रेखा चांदवानी, डॉ. रौनक एलची, विजय व्यास, महेन्द्र यादव, सौरभ केथवास, चेतन केथवास, हर्षा चेतवानी, प्रतिभा रघुवंशी, मोहन बंबोरिया, दीपक जैन, जीएल परमार, सरफराज कुरैशी, भूषण खुल्लर, गौरव बड़ोदिया, राजीव पाहवा, रजनी नरवरिया, पलक पटवर्धन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया।

समाजसेवियों के बीच आकर गौरवावंति हुई : इस मौके पर संबोधित करते हुए हर्षल बजाज ने कहा कि उज्जैन आकर तथा ऐसे समाजसेवियों के बीच मौजूद रहकर गौरवांवित महसूस कर रही हूं। इस तरह के आयोजन प्रेरणा देते हैं सेवा की और सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं। कार्यक्रम में स्वागत भाषण उज्जैन चैप्टर के संभाग अध्यक्ष दीपक बेलानी ने किया एवं आभार राजेन्द्र पुरोहित ने माना। संचालन रोहित पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत चुनाव : 2014 के आधार पर 9 हजार 112 वार्डों में मतदाता सूची बनाने का काम शुरू

Thu Nov 25 , 2021
उज्जैन जिले में जनपद सदस्यों,जिला पंचायत, संरपंचों और ग्राम पंचायतों का आरक्षण भी हुआ खत्म उज्जैन, अग्निपथ। राज्य सरकार के अध्यादेश के चलते जिले में जनपद सदस्यों,जिला पंचायत, संरपंचों और ग्राम पंचायतों का आरक्षण भी खत्म हो गया है। अब पंचायत चुनाव की तैयारी 2014-15 के हिसाब से की जा […]

Breaking News