विवाद वाली स्पर्धा से आयोजकों की तौबा

गृह मंत्री के निर्देश के बाद सख्त हुआ प्रशासन, अब नहीं होगी स्पर्धा

उज्जैन, अग्निपथ। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की एक संस्था पैगामे इंसानियत सोसायटी द्वारा उज्जैन में कराई जा रही एक निबंध लेखन स्पर्धा विवादों में आ गई है। इस स्पर्धा का विरोध शुरू हुआ तो मामला गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तक पहुंच गया। गृह मंत्री के निर्देश के बाद उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने आयोजकों से बात की और इसके बाद स्पर्धा को निरस्त कर दिया गया।

पैगामे इंसानियत सोसायटी के बैनर तले उज्जैन में हजरत मोहम्मद साहेब के जीवन वृत्तांत और मानवता के लिए दिए गए उनके संदेशो पर पर आधारित एक निबंध लेखन स्पर्धा का आयोजन किया जाना था। इसके लिए बकायदा रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे।

शहर में 7 स्थानों पर रजिस्ट्रेशन और निबंध पत्र जमा करने की व्यवस्था की गई थी। स्पर्धा में विजेताओं को 21 हजार, 15 हजार और 10 हजार रूपए तक के नगद पुरूस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई थी। खास बात यह है कि यह स्पर्धा केवल गैर-मुस्लिम नागरिकों और बच्चों के लिए आयोजित की जाना थी।

स्पर्धा में केवल गैर-मुस्लिमों को शामिल कर उनसे हजरत मोहम्मद साहेब के जीवन वृत्तांत पर निंबध लिखवाने के प्रयास को धर्म परिवर्तन से जोडक़र प्रस्तुत किया गया। मामले की शिकायत गृह मंत्री तक पहुंची। मंगलवार को भी कुछ हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात कर इस स्पर्धा पर रोक लगाने की मांग की। विवाद बढऩे पर आयोजकों ने इस स्पर्धा को निरस्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला था युवक को, दो को उम्रकैद

Tue Dec 13 , 2022
छेड़छाड़ की रंजिश में हुआ था हत्याकांड उज्जैन,अग्निपथ। जयसिंहपुरा मेें छेड़छाड़ की रंजिश में करीब साढ़े तीन साल पहले हुई युवक की हत्या के केस में मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने जघन्य तरीके से किए गए हत्याकांड में दो को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटनानुसार जयसिंहपुरा […]
न्यायालय