विवाहित महिला की जलने से मौत

jhabua Mahila maut parijan aarop 07 03 22

मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

झाबुआ, अग्निपथ। शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी निवासी एक विवाहित महिला की विगत 5 मार्च, शनिवार शाम को जलने से उसे गुजरात के बड़ौदा में चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जिसकी सोमवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान ही मृत्यु हो गई। आग में झुलसने से मृतिका का शव पूरी तरह से जल चुका था।

उक्त घटना के बाद इस मामले में नया मोड़ आया है।  सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इस संबंध में महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी आशुतोष गुप्ता को आवेदन देकर शिकायत की है कि महिला की गैस टंकी में आग लगने से मृत्यु नहीं होकर ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताडऩा के चलते हत्या की गई है।

मृतका ज्योति राठौर
मृतका ज्योति राठौर

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कॉलेज मार्ग, गायत्री गली निवासी श्रीमती ज्योति पति जतिन्द्र राठौर उम्र 30 वर्ष का वर्ष 2018 में सिद्धेश्वर कॉलोनी निवासी जतिन्द्र राठौर से विवाह हुआ था। महिला का एक पुत्र होकर पति जतिन्द्र राठौर वर्तमान में शासकीय कन्या उमा विद्यालय, नेहरू मार्ग झाबुआ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर पदस्थ है।

ससुराल पक्ष के अनुसार 5 मार्च शाम ज्योति राठौर अपने घर पर किचन में खाना बना रहीं थी। तभी गैस की टंकी में आग लगने से वह पूरी तरह जल गई। जब घर पर कोई नहीं था। ज्योति को तत्काल ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाने के बाद हालत गंभीर होने पर बड़ौदा स्थित चिकित्सालय ले जाया गया। जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस पर एक पक्षीय बयान लेने का लगाया आरोप

उक्त घटना की शिकायत करने सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि जब ज्योति जिला चिकित्सालय बाद बड़ौदा चिकित्सालय में भर्ती थी। तब झाबुआ एवं गुजरात की पुलिस ने केवल ससुराल पक्ष की ओर से केवल पति के ही इस घटनाक्रम में बयान लिए।

जिसमें पति द्वारा उसकी पत्नि की मृत्यु का कारण घर पर खाना बनाते समय गैस की रखी टंकी में आग लगने से झुलसना बताया गया। पुलिस को चाहिए था कि वह चिकित्सालय में ही उस दौरान मायके पक्ष के लोगों के भी बयान ले। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों के दबाव में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है।

कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे थाने एवं एसपी कार्यालय का घेराव

पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता को आवेदन देने के बाद मायके पक्ष के लोगों में लडक़ी के भाई गोपाल चौहान एवं काका राकेश चौहान ने मीडिया से चर्चा में बताया कि हमारे द्वारा आज पुलिस अधीक्षक महोदय को इस घटनाक्रम में पूर्ण जांच-पड़ताल कर बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया है। यदि पुलिस द्वारा इस मामले में जांच या कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, तो हमारे द्वारा न्याय की मांग के लिए आगामी दिनों में पुलिस थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।

इस मामले में ज्योति राठौर के चचेरे भाई विरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि हमारे द्वारा इस मामले में निष्पक्ष जांच बाद दोषियों पर कार्रवाई हेतु पुलिस थाना झाबुआ पर लिखित आवेदन दिया गया है। साथ ही इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाईन नंबर 181 पर भी करेंगे। इस दौरान परिवारजनों की आंखों से अश्रुधारा भी बह निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

Mon Mar 7 , 2022
स्वास्थ्य विभाग की दिखी बड़ी लापरवाही, शव वाहन की जगह शव को ऑटो रिक्शा में लाया गया घर झाबुआ, अग्निपथ। शहर के रोहीदास मार्ग निवासी एक युवक का शव 7 मार्च, सोमवार को सुबह बस स्टेंड के पीछे रामकुल्ला नाले की निर्माणाधीन पुलिया पर नग्न अवस्था में मिला। युवक ने […]
Jhabua nagna shav polce jaaach 07 03 22