वीडी मार्केट नागरिक सहकारी बैंक चुनाव : तीन पैनलों के बीच अब बाहरी और स्थानीय व्यापारी के नाम पर मुकाबला

उज्जैन। वीडी मार्केट नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव में आज प्रचार का अंतिम दिन है। आज रात तक साफ हो जाएगा कि किस पैनल के कितने प्रत्याशी जीत के मुहाने पर पहुंचेंगे। क्योंकि आज ही सभी पैनलों की रणनीति का खुलासा हो जाएगा। हालांकि इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा स्थानीय व्यापारी और बाहरी लोगों का है।

मार्केट के ज्यादातर व्यापारी हर हाल में बैंक के कामकाज को प्रभावित नहीं होना देना चाहते हैं। इसको लेकर स्थानीय व्यापारी और बाहरी व्यक्ति का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस मुद्दे से 3500 से ज्यादा मतदाता कितना इत्तेफाक रखते हैं यह मतगणना के बाद ही सामने आएगा। परन्तु तीनों पैनलों में कड़ा मुकाबला है इस बात को प्रत्याशी भी मानने लगे हैं।

चुनाव में समन्वय पैनल के 12 सदस्य है मैदान में

प्रगति पैनल और समन्वय पैनल के बीच इस बार मिलकर चुनाव लडऩे पर फैसला हो गया है। इसलिए दोनों ही पैनल के कुल 12 सदस्य ही चुनाव मैदान में हैं। इन 12 सदस्यों का दावा है कि बैंक के वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से ही वे चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें शैलेष उर्फ बंटु कलवाडिया, मोहनकाला, राजेश गर्ग, अंतिम जैन, दिलीप बरबोटा, मनीष जैन, मनोज बोहरा, राजेश माहेश्वरी, राकेश वनवट, महिला वर्ग से रिकिता चौधरी, सुनीता पलौड़ और अनुसूचित जाति वर्ग से हरी नारायण बड़वाया शामिल हैं।

राजनीतिक दलों ने समर्थकों को फोन करना शुरू किए

बताया जाता है कि वीडी मार्केट नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने -अपने समर्थकों को फोन करके अपनी पसंद के पैनल के सदस्यों को वोट देने के लिए फोन करना शुरू कर दिया है। सदस्यों के पास फोन पहुंचने के बाद सभी ने एक -दूसरे से प्रत्याशियों को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव में वीडी मार्केट के सदस्यों क भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। वहीं इस बार मंडी चुनाव में प्रत्याशी रहे कोठारी के मैदान में रहने से मंडी के व्यापारी भी चुनाव में सक्रिय हैं।

विश्वास पैनल से पांच सदस्य दे रहे चुनौती

इस चुनाव में विश्वास पैनल के नाम से नई पैनल के प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इनमें आलोक अग्रवाल, विजय कोठारी, रामविलास गुप्ता, नरेंद्र सोगानी, महिला वर्ग से पूनम टेकवानी शामिल हैं।
दो प्रत्याशी और दोनों ही एक साथ इस चुनाव में तीसरी पैनल के दो सदस्य ललित सेठी और चंद्रमोहन रावत है। दोनों निर्दलीय प्रत्याशी दोनों ही पैनलों के खिलाफ मैदान में खड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार : गुमटियां लगी कैसें? कौन जिम्मेदार..!

Fri Aug 27 , 2021
शुक्रवार की सुबह जिला प्रशासन ने हरिफाटक ब्रिज के आसपास लगी गुमटियां हटाने की कार्रवाई की। हरिफाटक ब्रिज से वाकणकर ब्रिज तक करीब 211 गुमटियां हटाकर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की सबसे बड़ी कार्रवाई का दंभ भरा है। सुबह आंखे खुलने के पहले छह बजे से ही यह कार्रवाई […]