शराब कारोबार में पार्टनर फरियादी ही बन गए अब आरोपी

उज्जैन पुलिस फाइल

माधवनगर थाने में एक ही केस में तीन दिन में धोखाधड़ी का दूसरा प्रकरण

उज्जैन, अग्निपथ। कायथा में शराब का ठेका लेने वाले कारोबारियों के बीच पार्टनरशिप के रूपयों को लेकर चल रहे विवाद में तीन दिन के भीतर ही माधवनगर थाने में धोखाधड़ी का दूसरा अपराध दर्ज हो गया है। तीन दिन पहले जो 2 लोग फरियादी थे, अब वे आरोपी बना दिए गए है। कोर्ट के आदेश पर यह अपराध दर्ज किया गया है।

आदर्श नगर नागझिरी में रहने वाले आनंद पिता सीताराम तिवारी उम्र 65 साल और मंगल सिटी में रहने वाले सुनील पिता रामगोपाल दुबे उम्र 62 साल ने माधवनगर थाने में नरवर के पास खजूरिया रेहवारी गांव में रहने वाले हाकमसिंह पिता बद्रीसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया था। दोनों ने आरोप लगाया था कि हाकमसिंह ने इनसे कायथा ग्रुप की कायथा, भटूनी और काठ-बड़ौदा शराब दुकानों का साल 2022-23 के ठेके में पार्टनर बनाने के एवज में 13 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए है।

तीन दिन पहले मामले में माधवनगर पुलिस ने आरोपी हाकमसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया था। इस मामले में हाकमसिंह ने भी कोर्ट में आनंद तिवारी और सुनील दुबे के खिलाफ केस दायर किया हुआ था। उसका तर्क है कि दोंनों ने उसके साथ लाखों रूपयों की धोखाधड़ी की है। कोर्ट के आदेश पर शनिवार देर रात हाकमसिंह की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने आनंद तिवारी और सुनील दुबे के खिलाफ भी धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। आनंद तिवारी पहले शराब कंपनी में ही काम किया करते थे, हाकमसिंह भी पुराने शराब कारोबारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अकादमी के गरबा पांडाल में मनचलों की पिटाई

Sun Oct 2 , 2022
पहचान छिपाकर पांडाल में पहुंचे युवकों को बजरंगियों ने धुना उज्जैन, अग्निपथ। कालिदास अकादमी परिसर में चल रहे गरबों के दौरान शनिवार देर रात तीन गैर हिंदू युवकों को गरबा पंडाल में जमकर धुन डाला गया। अपनी पहचान छुपाकर गरबा पांडाल में पहुंचे तीनों मनचलों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं […]