वेयर हाऊस से हजारों क्विंटल सरकारी गेहूँ गायब, संचालक पर केस दर्ज

बोरियां भरने मेें की गड़बड़ी,जांच में खुलासा

उज्जैन,अग्निपथ। मक्सीरोड के एक वेयर हाऊस संचालक ने हजारों क्विंटल सरकारी गेहूं गायब कर दिया। गड़बड़ी बोरियां भरने के दौरान की गई है। जांच में खुलासा होने के बाद बुधवार को संबंधित अधिकारी ने पंवासा थाने में केस दर्ज कराया है।

इंदौर खजराना स्थित गणेशपुरी निवासी भूपेंद्र पिता अतुल वर्मा का पिंगलेश्वर में हरसिद्धि वेयर हाऊस है। उसने सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदे गेंहू को 50 किलों की बोरियांं भरने व हम्माली का अप्रैल में ठेका लेकर 55845 बोरी भरवा दी। लेकिन प्रत्येक बोरी में 4 से 5 किलो कम भरकर गेहूं गायब कर दिया।

मामले में शंका होने पर मप्र वेयर हाऊसिंग एंड लाजिस्टिक कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक मनीष पिता मायाराम वर्मा ने जांच की। लाखों कीमत के 34 हजार 645 किलों की गड़बड़ी पाए जाने पर वह बुधवार को पंवासा थाने में शिकायत कर दी। मामले में पुलिस ने भूपेेंद्र के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कॉलोनी में नहीं पहुंच रहा है कचरा वाहन रहवासियों को खुद लगानी पड़ रही झाड़ू

Wed Sep 29 , 2021
सुसनेर, अग्निपथ। नगर में एक तरफ तो डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है तो दूसरी ओर परसुलिया रोड स्थित पुष्प शक्ति विहार कॉलोनी में घरों से कचरे का उठाव नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कचरा वाहन नहीं पहुँचने से लोग कॉलोनी और आसपास ही कचरा […]