कॉलोनी में नहीं पहुंच रहा है कचरा वाहन रहवासियों को खुद लगानी पड़ रही झाड़ू

सुसनेर, अग्निपथ। नगर में एक तरफ तो डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है तो दूसरी ओर परसुलिया रोड स्थित पुष्प शक्ति विहार कॉलोनी में घरों से कचरे का उठाव नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
कचरा वाहन नहीं पहुँचने से लोग कॉलोनी और आसपास ही कचरा डाल रहे हैं। क्षेत्र के आशीष जैन, माणकचंद जैन, नन्दकिशोर राठौर, गोविंद शर्मा, पंकज वर्मा, सतीश जैन, गजेंद्र जैन आदि ने बताया कि कॉलोनी में लगभग 15 दिनों से कचरा वाहन नहीं पहुँच रहा है। वही क्षेत्र में नियमित रूप से झाडू नहीं लगती। उन्हें खुद ही घरों के आस-पास झाडू लगानी पड़ती है। नाले-नालियों की सफाई भी नहीं हो रही है। जिसके चलते मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। वही नगर परिषद से दवाओं का छिड़काव करने और सफाई व्यवस्था में सुधार व कचरा वाहन प्रतिदिन भेजने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरसों से हो रही जिस्मफरोशी छुड़वाने के लिए आगे आए न्यायाधीश

Wed Sep 29 , 2021
घर की शान है बिटिया अभियान में महिलाओं व युवतियों से किया सीधा संवाद जावरा, अग्निपथ। प्रदेश का पहला कार्यक्रम जहां देह व्यापार रोकने के लिए न्यिायाधीशों ने इस धंधे में लगी महिलाओं व युवतियों से सीधी बात की है। घर की शान बिटिया अभियान के तहत समुदाय के युवकों […]

Breaking News