वैक्सीन लगवाने के बाद नर्स से बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लगा भी दी पता ही नहीं चला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में कोरोना वायरस के टीके की पहली खुराक लगवाई। पीएम मोदी को वैक्सीन लगाती तस्वीर में दो नर्स दिखाई दे रही हैं। उनमें से एक नर्स ने पीएम मोदी के साथ हुए अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया।

नर्स पी निवेदा ने कहा, सर (पीएम मोदी) को भारत बायोटेक के कोवाक्सिन की पहली खुराक दी गई है, दूसरी खुराक 28 दिनों में दी जाएगी। उन्होंने मुझसे पूछा कि टीकाकरण के बाद हम कहां के हैं? उऩ्होंने कहा, “लगा भी दी, पता भी नहीं चला।”



पीएम मोदी की ओर से वैक्सीन लगवाते हुए ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में आपको दो नर्स नजर आ रही हैं। जिसमें एक नर्स तो पीएम के पीछे खड़ी हुई नजर आ रही हैं और एक वैक्सीन लगाते हुए नजर आ रही हैं, जो कि पी निवेदा हैं। निवेदा पुडुचेरी की रहने वाली हैं। पीएम मोदी के बगल में खड़ी नर्स केरल की रहने वाली है। पीएम मोदी के टीका लगवाने के साथ ही देशभर में वैक्सीनेशन का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस कांग्रेस नेता ने कहा 70 से ज्यादा का हूं मेरे तो 10-15 साल बचे हैं, युवाओं को दो वैक्सीन

Mon Mar 1 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने के दूसरे चरण की शुरुआत आज यानी 1 मार्च से हो गई है। इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारी वाले 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस बीच आज राज्यसभा में […]

Breaking News