व्यवसायी को 10 लाख की चपत लगाने वाला रिमांड पर, साथी की तलाश

माल की डिलवेरी लेकर गायब हो गए थे ठग,छह माह बाद चढ़ा हत्थे

उज्जैन, अग्निपथ। राजस्थान के एक ठग को नीलगंगा पुलिस ने पकडक़र बुधवार को चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोप है उसने दोस्त के साथ मिलकर उज्जैन के मसाला व्यवसायी को पांच माह पहले हल्दी मंगवाकर 10 लाख की चपत लगाई थी। मामले में पुलिस को उसके साथी की तलाश है।

फ्रीगंज निवासी मसाला व्यवसायी राकेश पिता राधेश्याम शर्मा से जौधपूर के विकास पिता मोहनलाल मेवाड़ा (35) व जयपुर के राकेश जैन ने 25 मई में करीब 10 लाख रुपए की पांच टन हल्दी मंगवाई। तय स्थान की जगह जयपुर में ही माल दूसरे ट्रक में लोडकर बिना भूगतान करे दोनों भाग गए।

लगभग दो माह तक रुपए के लिए भटकने के बाद शर्मा ने थाने में शिकायत कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर खोजबीन की, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए विकास मंगलवार को हाईकोर्ट अग्रीम जमानत के लिए पहुंचा और कोर्ट बंद होने पर वापस रवाना होने लगा।

इसी बीच पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस दल पहुंचा और उसे रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। उसे उज्जैन लाकर एसआई जितेंद्र सोलंकी ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर 1 जनवरी तक के लिए रिमांड पर ले लिया। मामले में पुलिस अब उसे लेकर राकेश जैन को तलाशने जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्याज सहित राशि लौटाई फिर भी कार छीनकर की पिटाई

Wed Dec 29 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारी ने उधार ली राशि ब्याज सहित लौटा दी। बावजूद सूदखोर ने एक लाख मांगते हुए कार छीनकर पीट दिया। मुनीनगर पर हुई घटना सामने आने पर मंगलवार रात नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर निवासी कर्मचारी […]
दो घटनाओं में 8 लोग घायल

Breaking News