शब्दों के जादूगर कवि सत्तन गुरु पं चंद्रशेखर सम्मान से हुए सम्मानित

sattan samman kavi sammaelan 28 02 22

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर के महाकवि सत्यनारायण सत्तन ने युवा जागृति मंच आजाद ग्रुप के बैनर तले संपन्न हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में लगातार डेढ़ घंटे तक सभी रसों की रचनाएं सुना कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। सत्तन ने कहा कि ऐसे सफल कवि सम्मेलन बड़ी मुश्किल से ही होते हैं। श्रोताओं ने मंगल कलश गार्डन उज्जैन के विशाल पांडाल में खड़े होकर करतल ध्वनियों से स्वागत किया।

कवि सम्मेलन में बनारस की विभा शुक्ला और लखनऊ की प्रियंका राय ने भी रंग जमाया। शाजापुर के अशोक नागर ने हास्य व्यंग्य की रचनाओं से लोगों को गुदगुदाया। फि़ल्म गीतकार मनोज दुबे के गीत पर श्रोताओं की आंखें नम हो गई। इंदौर की अंजना सक्सेना, जावरा के डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय और इंदौर के सत्येन वर्मा ने शानदार काव्य पाठ किया। आजाद ग्रुप के प्रोफेसर अप्रतुल शुक्ला, सुगनचंद जैन, राजेंद्र जैन और सुरेंद्र सर्किट ने भी काव्य पाठ किया। संचालन कवि गीतकार नरेंद्र सिंह अकेला ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष शेखर जैन की। मुख्य अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया और विशेष अतिथि समाजसेवी गजेंद्र सकलेचा थे। ग्रुप की ओर से गौरीशंकर दुबे, जगदीश पांचाल और प्रेम पथिक को सम्मानित किया गया। ग्रुप के संरक्षक वरिष्ठ कवि हेमंत श्रीमाल, वरिष्ठ कवि कैलाश तरल, ललित महंत, डॉ. राजीव शर्मा, एडवोकेट सुभाष गौड के अलावा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सोनू गहलोत, रवि सोलंकी, प्रकाश शर्मा, अर्जुन सिंह चंदेल, नवनीत सिंह सिकरवार, राजेश बोराणा, सीए अर्पित कोचर, कमल जैन, राजेन्द्र जैन, जीवनधर जैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। आभार अनिल पांचाल सेवक ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कठिन दौर में भी अपना कर्तव्य पथ निभाया फस्र्ट व्यू पत्रिका ने

Mon Feb 28 , 2022
पत्रिका प्रकाशन के साथ-साथ अब प्रति माह साहसिक कार्य के लिए ब्रेवरी अवार्ड दिया जाएगा उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना जैसे कठिन दौर में भी फस्र्ट व्यू पत्रिका ने अपना कर्तव्य पथ दृढ़ता से पूर्ण किया है और अपने प्रकाशन के प्रथम वर्ष में ही यह पत्रिका विभिन्न राज्यों सहित देश की […]
first view magazine