शराब पीकर उल्टी की तो ट्रक चालक को मार डाला,परिजनों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा दो बदमाशों ने की वारदात, गिरफ्त से दूर

उज्जैन,अग्निपथ। पीपलीनाका क्षेत्र में गुरुवार रात एक ट्रक चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह शराब पीकर उल्टी करना रहा है। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामले में जीवाजीगंज पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

आगर रोड स्थित खिलचीपुर निवासी महेश पिता तेजाराम बागरी (35) ट्रक चालक था। गुरुवार शाम वह शराब पीकर तिलकेश्वर कॉलोनी में साडू भाई तेजूलाल पिता गणपत के घर गया था। इसी दौरान उसे यहां रहने वाले अशोक के घर के सामने उल्टी हो गई। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया, लेकिन समझाइश के बाद महेश तेजू के घर में चला गया।

कुछ ही देर बाद अशोक एक दोस्त के साथ पहुंचा और महेश को घर से निकालकर पैर में चाकू मार दिया। गंभीर घायल होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन ब्लड अधिक निकलने के कारण कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने खोजबीन के बाद भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आने पर उनके परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी।

पीएम रूम पर पथराव

महेश की मौत होने पर उसका शव पीएम रूम में भेज दिया गया। इससे नाराज परिजनों ने पीएम रूप पर पथराव कर दिया। हंगामे का पता चलते ही सीएसपी अश्विन कुमार नेगी और टीआई गगन बादल अस्पताल पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में सीएसपी नेगी घटना स्थल जांच के लिए पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

12 बजे उड़ाई थी डेढ़ लाख रुपये से भरी थैली, 6 घंटे में पकड़ाई

Thu Jun 3 , 2021
फुटेज में दिखी थी युवती, रुपये हुए बरामद उज्जैन, अग्निपथ। डेढ़ लाख रुपयों से भरी थैली गुरुवार दोपहर चुराने के बाद फुटेज में दिखाई दी युवती 6 घंटे बाद पुलिस की हिरासत में आ गई। जिससे रुपये बरामद कर लिये गये हैं। कोतवाली टीआई शंकरसिंह चौहान ने बताया कि पदमावती […]
chori bag