शाजापुर की अनुज्ञा शर्मा जापान में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

शाजापुर, अग्निपथ। शहर की कूडो खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा जापान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें यह उपलब्धि हाल ही में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा के दो इवेंट में स्वर्ण पदक मिलने पर हासिल हुई है। स्पर्धा में शहर के अन्य खिलाडिय़ों ने भी पदक जीते हैं। जिनका शहर लौटने पर राजराजेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

मुख्य कोच राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि 12वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट द्वितीय कूडो फेडरेशन कप, वल्र्ड कप सिलेक्शन ट्रायल 14 से 20 फरवरी को एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सोलन हिमाचल प्रदेश में हुए। उक्त प्रतियोगिताओं में पूरे भारत देश से डेढ़ हजार से ज्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

शाजापुर के 10 खिलाडिय़ों ने भी मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 15-16 फरवरी को 12वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट में शाजापुर की अनुज्ञा पिता राजीव लोचन शर्मा ने 19 से 21 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही 17 से 18 फरवरी 2022 को द्वितीय कूडो फेडरेशन कप में अनुज्ञा ने 19 से 21 वर्ष आयु वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता। उनके अलावा प्रगति पटवा पिता सुरेंद्र पटवा ने 16 से 19 वर्ष में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इन्होंने भी जीते पदक

कूडो नेशनल स्पर्धा में सोनाक्षी गोठी पिता मनोज गोठी ने अंडर 13 30 किलो वर्ग में में, प्रगति पटवा पिता सुरेंद्र पटवा ने 16 से 19 वर्ष, प्रचंड पिता मनीष ने 16 से 19 वर्ष में खेल कर रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह आध्या पाठक पिता आशीष पाठक ने अंडर 9 वर्ष 21 किलो में, कृतिका शर्मा पिता आशीष शर्मा अंडर 15 वर्ष 36 किलो, सुजल सुमन पिता तरुण सुमन ने 19 से 21 वर्ष में खेल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

ये उपलब्धि भी

कूडो फेडरेशन कप स्पर्धा में आध्या पाठक पिता आशीष पाठक ने अंडर 9 वर्ष 21 किलो, सोनाक्षी गोठी पिता मनोज गोठी ने अंडर 13 वर्ष 30 किलो, कृतिका शर्मा पिता आशीष शर्मा ने अंडर 15 वर्ष 36 किलो खेलकर रजत पदक प्राप्त किया। पंकज राजावत पिता नरेंद्र राजावत ने 16 से 19 वर्ष, सुजल सुमन पिता तरुण सुमन ने 19 से 21 वर्ष में खेल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता जापान के टोक्यो शहर में मई माह में आयोजित की जाएगी, जिसमें अनुज्ञा भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। सोमवार को खिलाडिय़ों के शाजापुर लौटने पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाई में गिरी बारातियों से भरी बस, 14 की मौत

Tue Feb 22 , 2022
उत्तराखंड में शादी से लौटते समय हादसा शिमला। उत्तराखंड के चंपावत जिले में बारातियों से भरी बस 300 मीटर खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा चंपावत के सुखीढांग-रीठा साहिब सड़क पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे की है। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे […]

Breaking News