शादी समारोह में 300 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति दें

टेंट व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगाई गुहार, कहा रोजी रोटी का संकट हो गया है

उज्जैन। उज्जैन टेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने गुरूवार को सांसद अनिल फिरोजिया तथा विधायक पारस जैन को ज्ञापन सौंपा। इसमें शादी समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या 300 करवाने का अनुरोध किया।

उज्जैन टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गोयल, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, सचिव समीर उल हक, प्रकाश शर्मा, रईस मंसूरी, गिरीश नागर, सोनू सहारा, फिरोज मंसूरी, फैज जाफरी, विनोद जायसवाल सहित व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों को 6 अप्रैल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि आगामी शादी विवाह के आयोजनों में उज्जैन के सैकड़ों टेंट व्यापारी एवं इस व्यवसाय से जुड़े हजारों कर्मचारियों के ऊपर रोजी रोटी का सवाल खड़ा हो गया है।

टेंट व्यापारियों को गोडाउन किराया, बैंक ब्याज, कर्मचारियों की तनख्वाह देना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आने वाले अप्रैल-मई माह में टेंट हाउस एसोसिएशन द्वारा शादी व अन्य कार्यक्रम में 300 व्यक्तियों की अनुमति प्रदान करवाई जाए। सांसद तथा विधायक ने चर्चा उपरांत कहा कि हम शासन से आपकी समस्याओं के बारे में बातचीत करेंग समस्या का समाधान कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: अपनी सुरक्षा अपने हाथ..!

Tue Apr 6 , 2021
देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में एक दिन में रिकार्ड तोड़ कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। लगातार कोरोना से होने वाली मौत का आँकड़ा भी भयावह है। कोरोना की दूसरी लहर इतनी डरावनी होगी इसकी तैयारियाँ शायद सरकार ने भी नहीं […]