शासकीय भूमि पर भूमाफिया बना रहे सडक़ व बाउंड्रीवाल

nalkheda gyapan 07 03 22

वार्डवासियों ने निर्माण रोकने के लिए दिया ज्ञापन

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते प्रतिदिन शासकीय भूमियों पर भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। उसके बाद भी राजस्व विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में शासकीय भूमि पर किए जा रहे निर्माण को रोकने के लिए अयोध्या बस्ती के रहवासियों द्वारा तहसील कार्यालय में एक ज्ञापन ज्ञापन दिया गया है।

सोमवार को कृषि उपज मंडी रोड स्थित वार्ड 7 अयोध्या बस्ती के रहवासियों ने तहसील कार्यालय में एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि कस्बा डोकरपुरा स्थित ग्राम आबादी की सर्वे क्रमांक 187 की शासकीय भूमि के पास ही सर्वे नंबर 265 व 261 शासकीय भूमि मौके पर रिक्त पड़ी हुई है।

इस शासकीय भूमि पर विनायक ब्रदर्स आकाश गुप्ता पिता राधेश्याम गुप्ता निवासी इंदौर व सत्यनारायण पिता मदनलाल गुप्ता निवासी पचोर जिला राजगढ़ द्वारा अवैध तरीके से कब्जे में कर भूमि पर सडक़ निर्माण व बाउंड्रीवाल का कार्य कर प्लाटिंग की जा रही है। उक्त लोगों द्वारा शासकीय भूमि को निजी भूमि बताकर रिक्त भूमि पर प्लाट विक्रय करना चाहते हैं जो कि पूर्णत: अवैधानिक है।

वार्ड वासियों ने वार्ड क्रमांक सात के ग्राम आबादी से लगी हुई शासकीय भूमि सर्वे नंबर 187,265 तथा 261 पर से भूमाफियाओं का अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की साथ ही उनके द्वारा अवैध तरीकों से किए जा रहे हैं शासकीय भूमि पर सडक़ एवं बाउंड्री वाल निर्माण कार्य रोकने की भी मांग की गई। ज्ञापन देते समय वार्ड के रहवासी अंबाराम बेगाना, अनिल पुष्पद मानसिंह देवीसिंह दुर्गाप्रसाद रामलाल प्रेमसिंह सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रसूति सहायता में लापरवाही, खाचरौद-जावरा‌‌ क‍‌े अधिकारियों की वेतन वृद्धि रुकेगी

Tue Mar 8 , 2022
समाधान ऑनलाइन की समीक्षा में सीएम ने दिए निर्देश; खरगोन, हरदा, शिवपुरी के कर्मचारियों को किया निलंबित भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काम में ढिलाई बरतने पर समाधान ऑनलाइन में सोमवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिक, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और तकनीकी शिक्षा के कई […]