शिप्रा का दुग्धाभिषेक कर की उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग

shipra dudh abhishekh 05 03 22

उज्जैन, अग्निपथ। श्री अवंतिका महाकाल युवा तीर्थ पुरोहित समिति रामघाट अध्यक्ष अजय जोशी कुंड वाले गुरु के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर शिप्रा माता का 11 लीटर दूध से अभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर सभी तीर्थ पुरोहितों ने आशीर्वाद दिया कि मध्य प्रदेश की विश्व में पहचान बने, शिप्रा और महाकाल बाबा के आशीर्वाद से देश विदेश से यहां यात्री पधारते हैं, विश्व पर्यटन स्थल पर उज्जैन की एक पहचान बने और उज्जैन नगरी पवित्र नगरी घोषित हो। साथ ही तीर्थ पुरोहित और पुजारियों ने से मांग की कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करें।

इस मौके पर समस्त आचार्य आनंद जोशी लोटावाला, गुरु आचार्य रितेश त्रिवेदी, लाल मंदिर पुजारी राकेश जोशी, धर्मराज पुजारी आचार्य अमृतेश त्रिवेदी, आचार्य उत्तम दुबे अंगूठी वाला, अनिल जोशी गुरु टोपीवाला, जगदीश गुरु बाल्टीवाला, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित संजय जोशी कुंड वाला गुरू, राजेश गुरु मोरवाले, कार्तिक चौक मंडल महामंत्री हेमंत वर्मा, मुक्तक गोस्वामी, नवीन यादव, प्रकाश परमार, मोनू नागर, वरिष्ठ पार्षद गिरीश शास्त्री आदि ने शिप्रा का दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के दीर्घायु की कामना की और अपील की कि उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्वब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में देश विदेश से शामिल हुए युवक-युवती

Sat Mar 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज अजय रावत के नेतृत्व में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन विक्रम कीर्ति मंदिर ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। समिति का यह पहला सम्मेलन है जिसमें लंदन, यूके एवं संपूर्ण देश के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार एवं […]
brahmin samaj parichay sammelan 05 03 22