शिवराज सरकार फैसला: प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व डिजिटल मीडिया कर्मियों व उनके परिवार का काेराेना के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी

भोपाल। मध्यप्रदेश में मीडियाकर्मियों और उनके परिवार का कोरोना के इलाज का खर्च सरकर उठाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया के सभी अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों का कोरोना के इलाज की चिंता सरकार करेगी। इसमें डेस्क में कार्यरत पत्रकार, कैमरामैन व फोटोग्राफर सभी को कवर किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में कई मीडियाकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनके इलाज को लेकर पत्रकार संगठनों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके अलावा जिला स्तर पर पत्रकार संगठनों ने कलेक्टरों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना के इस संक्रमण काल में मीडिया कर्मी पत्रकारिता के धर्म का और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान कई पत्रकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कई पत्रकारों का निधन भी हो चुका है। ऐसे हालातों में जरूरी है कि उनका इलाज ठीक तरीके से हो जाए। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि प्रिंट, इलेट्रानिक और डिजिटल मीडिया के संपादकीय विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों व उनके परिवार का इलाज सरकार कराएगी।

बता दें कि मध्यप्रदेश में अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था की गई है। पत्रकार कल्याण योजना द्वारा सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी-बच्चों से ईद मिलने गये युवक को सालों ने पेट्रोल डालकर जलाया

Fri May 14 , 2021
आग लगाते समय एक आरोपी भी झुलसा, दो पर 307 का केस उज्जैन, अग्निपथ। नाराज होकर गई पत्नी से ईद मिलने शुक्रवार दोपहर ससुराल पहुंचे पति को विवाद होने के बाद पत्नी के भाई (सालों) ने पेट्रोल डालकर जला दिया। जिसमें एक साला भी झुलस गया। पुलिस ने दो के […]