एयरफोर्स की ड्रेस में अनिल कपूर ने लांघी सीमा! वायुसेना ने ट्वीट कर दी, वीडियो हटाने की हिदायत

नई दिल्ली। अभिनेता अनिल कपूर के आगामी प्रोजेक्ट ‘AK vs AK’ को लेकर वायुसेना ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस प्रोजेक्ट में अनिल कपूर को वायुसेना की ड्रेस में दिखाया गया है और वह डांस कर रहे हैं। इसके अलावा उनके कुछ डायलॉग्स भी इस ड्रेस में दिखाए गए हैं। वायुसेना ने इस वीडियो को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा है, ‘वीडियो में वायुसेना की यूनिफॉर्म को गलत ढंग से पेश किया गया है  और जो भाषा इस्तेमाल की गई है, वह भी सही नहीं है। यह वीडियो भारतीय सेनाओं में तैनात सैनिकों के व्यवहार के अनुकूल नहीं है। इससे संबंधित सीन्स को हटाया जाना चाहिए।’

बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अनिल कुमार का एक प्रोजेक्ट आने वाला है। इसका  नाम ‘AK vs AK’ है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें अनिल कपूर एक वायुसेना अधिकारी की वर्दी पहने हुए नज़र आ रहे हैं। सीन में अनिल कपूर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ हैं और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस वीडियो को ही शेयर करते हुए वायुसेना ने ट्वीट किया है। वायुसेना ने अपने ट्वीट लिखा है कि इसमें वायुसेना की वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है और भाषा भी सही नहीं है। इन सीन्स को हटाना चाहिए। अनिल कपूर ने बुधवार को ही इस प्रोजेक्ट का पोस्टर इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में अनिल कुमार और अनुराग कश्यप की मिलाकर एक तस्वीर तैयार की गई है।  

भारतीय वायु सेना के ट्विटर हैंडल पर किया गया पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन; जियो का बहिष्कार और टोल प्लाजा फ्री करने

Wed Dec 9 , 2020
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 14 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार की ओर से भेजे गए लिखित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। साथ ही आंदोलन को तेज करने का ऐलान करते हुए कहा है कि 14 दिसंबर को पूरे देश […]

Breaking News