शौक पूरा करने के लिये चुराते थे बाइक

चार बदमाश गिरफ्त में, 14 वाहन बरामद

उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो मंहगे शौक पूरा करने के लिये बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चारों की निशानदेही पर 14 बाइक बरामद की गई है।

माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि दशहरा मैदान पीजीबीटी कॉलेज के पास से चैकिंग के दौरान चार युवकों को पकड़ा गया था। चारों के पास मिली बाइक के दस्तावेज मांगे गये तो दिखा नहीं पाये। थाने लाकर पूछताछ करने पर बाइक चोरी की होना पाई गई।

वाहन चोरी का खुलासा होने पर स त पूछताछ की गई तो चारों की निशानदेही पर 14 चोरी दो पहिया वाहन बरामद किये गये है। बरामद वाहनों में 3 माधवनगर थाना क्षेत्र, एक नागदा और एक आगर के कानड़ से चुराना सामने आया है। शेष वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। चारों में एक नाबलिग है, जिन्हें गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्त में आये वाहन चोर अमन पिता विजय सोलंकी (19) नीलगंगा, अभिषेक पिता हंसराज (21) नानाखेड़ा, विशाल पिता विजय डोंगरे (23) और नाबालिग नीलगंगा क्षेत्र के रहने वाले है। चारों मध्यम परिवार है और मंहगे शौक पूरा करने के लिये बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाई रही है कि चोरी की कितनी बाइक ठिकाने लगाई गई है।

साथियों का मिला सुराग

आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्त में आये वाहन चोरों से उनके कुछ साथियों को सुराग भी मिला है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हंै। फिलहाल यह सामने आया कि चारों अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले छह माह से वाहन चोरी की वारदात कर रहे थे।

इनकी रही भूमिका

आईपीएस मीणा के अनुसार वाहन चोरी की वारदात का खुलासा में टीआई मनीषा लोधा, आरक्षक मुनेन्द्र, शैलेष, पंकज पाटीदार, नीरज पाराशर की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जैसी थी, वैसी ही रहेगी जोन कार्यालयों की व्यवस्था

Thu Sep 1 , 2022
नगर निगम के नए बोर्ड की पहली बैठक में हुआ फैसला उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के 2 जोन कार्यालय बढ़ाए जाने की प्लानिंग को नगर निगम सदन में झटका पड़ गया है। सत्तारूढ़ भाजपा के कई सारे पार्षद ही इस प्रस्ताव के खिलाफ खड़े हो […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन