वीडी मार्केट क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के आर्बिटेशन बोर्ड के खंडेलवाल बने अध्यक्ष

एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वानुमति से महेश पलोड, यशवंत जैन को सदस्य मनोनीत किया गया

उज्जैन, अग्रिपथ। वीडी मार्केट क्लाथ मर्चेंट एसोएिशन के आर्बिटेशन बोर्ड का गठन हो गया है। सर्वानुमति से महेश खंडेलवाल को अध्यक्ष एवं महेश पलोड को सदस्य और यशवंत जैन को सदस्य चुना गया है।

उक्त जानकारी देते हुए वीडी मार्केट क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल चाणोदिया और कार्यालय मंत्री शैतानमल सरावगी ने बताया कि सोमवार को एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें सर्वानुमति से महेश खंडेलवाल को आर्बिटेशन बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। इसी तरह से सदस्यों का चुनाव भी सर्वानुमति से हुआ।

क्या है आर्बिटेशन बोर्ड

व्यापारियों के बीच लेनदेने को लेकर जो विवाद होते हैं, उसे सुलझाने के लिए आर्बिटेशन बोर्ड का गठन किया जाता है। इसमें व्यापारी ही सदस्य और अध्यक्ष होते हैं। संस्था के सदस्यों में से जानकार सदस्य व्यापारी को अध्यक्ष और दो व्यापारियों को सदस्य बनाया जाता है।

तीनों सदस्यों का बोर्ड व्यापार से जुड़े विवादों को सुलाझाने के लिए काम करता है। अगर व्यापारियों का विवाद नहीं सुलझ पाता है तो कोर्ट में केस भी इसी बोर्ड के माध्यम से भेजा जाता है।

चार अक्टूबर को हुए थे एसोसिएशन के चुनाव

वीडी मार्केट क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव चार अक्टूबर को हुए थे। इसमें 239 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। सात अक्टूबर को अध्यक्ष कमल चाणोदिया को चुना गया था। उपाध्यक्ष संतोष कोठारी, सचिव राहुल सोगानी, सह सचिव राकेश काकाणी, कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को चुना गया।

वीडी मार्केट सोसायटी का कार्यकाल खत्म, प्रशासक नियुक्त

वीडी मार्केट सोसायाटी का कार्यकाल 13 अक्टूबर को खत्म हो गया। यहां चुनाव की तारीख नहीं आने की वजह से प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। अध्यक्ष विनोद बरबोटा ने बताया कि पांच साल पहले 13 अक्टूबर 2016 को वे अध्यक्ष चुने गए थे। पहले बार वे अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे और चुन लिए गए थे। उस समय वे सबसे ज्यादा वोट से जीते थे।

उन्होंने अपने कार्यकाल में स्ट्रीट लाइट को नगर निगम से जुड़वाया, मार्केट के बगीचे में मशीने लगवाई। पूरे मार्केट में दुकान नंबर डलवाए और मार्केट में माइक व्यवस्था कराई। अब सोसायटी के आफिस से सूचना पूरे मार्केट में माइक के माध्यम से भेजी जा सकती है। मार्केट के गेट पर कैमरे लगवाए। सोसायटी को कम्प्यूटराइज्ड किया।

सोसायटी की इनकम बढ़ाने का काम किया। सोसायटी के औषधालय में 15 हजार रुपए का बजट कराया। सोसायटी के 300 सदस्य है। इसकी सभी तैयारी हो चुकी है। चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही चुनाव कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि यह चुनाव भी बैंक की तरह की बेहद महत्वपूर्ण चुनाव माने जाते हैं। क्योंकि इसमें वीडी मार्केट के सभी व्यापारी सदस्य रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस द्वारा 40 प्रतिशत महिलाओं को विधानसभा के टिकट देने का निर्णय अभूतपूर्व

Tue Oct 19 , 2021
उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का निर्णय भारतीय राजनीति में नई क्रांति लाएगा: त्रिवेदी उज्जैन,  अग्निपथ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की अगुवाई में उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस महिला उम्मीदवारों […]

Breaking News