सख्ती के बीच जुर्रत : छत पर पुलिस की गश्त, खैर नहीं गुस्ताखों की

चायना डोर के पतंगबाज हवालात में, दुकानों पर भी तलाशी जारी

उज्जैन, अग्निपथ। प्रतिबंध लगाने के बाद चायना डोर से पतंगबाजी करने वालों के खिलाफ भी पुलिस अभियान चला रही है। शुक्रवार को 4 युवको को प्रतिबंधित डोर से पतंग उड़ाते हिरासत में लिया गया है।

कलेक्टर आशीषसिंह द्वारा चायना डोर पर लगाए गये प्रतिबंध के बाद एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने प्रतिबंधित डोर से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश जारी किये है। थाना पुलिस अपने क्षेत्रों में पतंग उड़ाने वालों तक पहुंचकर चायना डोर की तलाश कर रही है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आर्य समाज मार्ग पर पतंग उड़ा रहे युवक तक पहुंच उसकी चकरी की जांच की, उसमें चायना डोर भरी होना सामने आया।

पूछताछ करने पर उसके पास एक गट्टा भी बरामद हो गया। जिसे जब्त कर युवक को हिरासत में लिया गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसका नाम गोपाल कहार (21) होना सामने आया। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लघंन करने की धारा 188 में केस दर्ज किया है। महाकाल पुलिस ने अभियान में जयसिंहपुरा क्षेत्र से राहुल बंजारा (23) को चायना डोर से पतंग उड़ाते हुए हिरासत में लिया है।

वहीं विजय लखेरा (40) के साथ कार्तिक मेला ग्राउंड से कमलेश पंवार (23) को पकडक़र चायना डोर की चकरियां बरामद की है। पूरे शहर में पुलिस जहां दुकानों पर चायना डोर की तलाश कर रही है। जीवाजीगंज पुलिस ने गीता कालोनी में 2 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। चिमनगंज पुलिस लगातार आगररोड और एमआर-5 मार्ग पर बनी कालोनियों में सर्चिंग कर रही है।

इन नंबरों पर करे शिकायत

पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने चायना डोर बेचने और प्रतिबंध लगी डोर से पतंग उड़ाने वालों की सूचना देने के लिये हेल्पलाइन न बर जारी किये है। जिसमें शांतिदूत 7049119001, पुलिस कंट्रोलरुम 0734-2525251, 0734-2527143 शामिल है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सूचना पर पकड़ाने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना पक्ष सुने निर्णय देने को लेकर उभरे विरोध के स्वर

Fri Jan 6 , 2023
तहसीलदार और वकीलों के बीच हुई तीखी नोंकझोंक नागदा, अग्निपथ। तहसील न्यायालय में शुक्रवार की शाम को वकीलों एवं तहसीलदार के बीच एक प्रकरण की सुनवाई को लेकर तीखी बहस हो गई। लगभग 30 मिनट तक तहसील न्यायालय में हंगामा चलता रहा, तहसीलदार द्वारा प्रकरण में विधि सम्मत कार्य करने […]