सरपंच तस्करी में धराया, गांव लाई राजस्थान पुलिस

तीन माह पहले पकड़ाई थी पांच करोड़ की ड्रग्स

उज्जैन,अग्निपथ। घट्टिया क्षेत्र का एक सरपंच ड्रग्स तस्करी के केस में फंस गया। राजस्थान पुलिस उसे रिमांड पर लेकर सोमवार को गांव पहुंची। पुलिस का दावा है कि तीन माह पहले पांच करोड़ के एमडी के साथ सरपंच का साथी पकड़ाया था।

घट्टिया स्थित ग्राम बिछड़ौद के समीप इस्तमुरार पंचायत में एडवोकेट फारुख पठान पिता पीर खान (45) सरपंच है। फारुख को राजस्थान स्थित डग के थाना गंगधार में दो दिन पहले पुलिस ने गिर तार कर 23 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। टीआई राधेश्याम चौधरी ने बताया कि फारुख पर ड्रग तस्करी का आरोप है।

सितंबर माह में ग्राम तासूनी के युवराज शर्मा को 5 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। शर्मा ने कबूला था कि माल उसे फारुख ने दिया है। मामले की जांच के बाद फारुख को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया और सोमवार को घर की तलाशी के लिए उसे लेकर गांव पहुंचे है। बताया जाता है करीब तीन साल पहले मुश्ताक नामक युवक ड्रग्स के साथ पकड़ाया था। उस समय भी फारुख का नाम सामने आया था,लेकिन वह कार्रवाई से बच गया था।

वकालात की धौस

ग्रामीणों के अनुसार फारुख ने वकील है,लेकिन वह प्रेक्टीस नहीं करता। लेकिन काफी समय से गलत धंधे में लिप्त है। विरोध करने पर वह वकील होने की धमकी देता है। कुछ पुलिसकर्मियों को भी उसकी जानकारी थी,लेकिन उस पर कभी कार्रवाई नहीं की। पंचायत चुनाव में उसने पानी की तरह पैसा बहाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वेटर में छिपाकर ले गई सोने की 4 चूडिय़ां

Tue Dec 20 , 2022
शक न हो इसलिए 5 हजार दिए इंदौर, अग्निपथ। सराफा बाजार के ज्वेलर के यहां एक महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। महिला की यह हरकत सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई। पुलिस को मिली शिकायत के बाद मामले में केस दर्ज किया है। अब फुटेज के […]