मेले में गुब्बारे बेचने की आड़ में कर रहे थे चोरी,दो बदमाशों से 15 मोबाइल जब्त

सीसीटीवी कैमरे से हुआ खुलासा, जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक मेले में व्यापार के बहाने चोर भी सक्रिय हैं। ऐसे ही दो चोर सीसी टीवी की मदद से पकड़ाए जो गमले और फूग्गे बेंचने की आड़ में लोगों के मोबाईल चुरा रहे थे। महाकाल पुलिस ने उनसे 15 मोबाईल जब्त कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

पंवासा निवासी जयसूर्या पिता सोहन पारदी (19)और भोपाल हाल मुकाम शंकराचार्य चौराहा निवासी अमन पिता राजेश शर्मा (२०) चोर है। दोनों ने कार्तिक मेले में गुब्बारे और गमले बेचने की दुकान लगाई थी। दोनों धंधे की आड़ में लोगों के मोबाईल चुरा रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकडक़र पूछताछ की तो उन्होंने मोबाईल चुराना कबूल कर लिया। बताया वह तीन माह से चोरी कर रहे है। मेले में धंधे की आड़ में मोबाईल चोरी कर रहे थे।

मेले से अब तक उन्होंने मोबाईल 15 चुराए है। और चोरी के बाद वह मोबाईल बेचने वाले थे। पुलिस ने दोनों के घर से मोबाईल जब्त कर उन्हें गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि चोरों को पकडऩे में एसआई एसआर चौहान,गोपाल सिंह राठौर,प्रआ.संतोष राव,सुनील पाटीदार, मनीष यादव,आरक्षक शशांक,रवि पटेल व पंकज कुद्रे की मुख्य भूमिका रही है।

ऐसे आए गिरफ्त में

घटनानुसार 20 नवंबर को किशनपुरा निवासी दीपाली पिता धर्मवीर का मेले से मोबाईल चोरी हो गया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए घटना स्थल के समीप लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज देखे तो उसमे जयसूर्या मोबाईल चुराते दिख गया। उसने पकड़ाने के बाद अमन का भी नाम कबूला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न मृत्यु प्रमाण पत्र घर पहुंचे, न अधिकारियों के जवाब आए

Thu Nov 24 , 2022
महापौर के दो निर्देशों को घोलकर पी गए निगम अधिकारी उज्जैन, अग्निपथ। दो साल से अधिक समय तक के प्रशासक कार्यकाल की निगम अधिकारियों को चढ़ी खुमारी अब तक नहीं उतर सकी है। यहीं वजह है कि महापौर मुकेश टटवाल के दो अहम निर्देशों को भी निगम के अधिकारी घोल […]

Breaking News