ससुराल पक्ष पर बेटे की हत्या का आरोप पिता ने कहा मार कर टांगा था फांसी पर

Ladki Fansi

उज्जैन,अग्निपथ। अंकपात मार्ग पर करीब आठ दिन पहले फांसी पर लटके मिले युवक के पिता ने उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के खिलाफ गुरुवार को एसपी से शिकायत की है।आरोप लगाया कि उनका पुत्र आनर किलिंग का शिकार हुआ है। हत्यारों ने आत्महत्या दर्शाने की साजिश रच उसे मारा है। मामले में जीवाजीगंज पुलिस जांच कर रही है।

सिंहपुरी निवासी बसंत शर्मा ने बताया कि निखिल नगर निगम वर्कशॉप में काम करता था। उसने 19 जुलाई को चिंतामण जवासिया की अंजली चौहान से प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज चौहान, उसकी पत्नी व अंजली के पूर्व मंगेतर कुलदीप भाटी निवासी ढांचा भवन ने 21 जुलाई को घर आकर धमकी दी थी।

मामले में अंजली ने पति व ससुराल वालों की हत्या की शंका जताते हुए थाने में शिकायत की थी। बाद में चौहान पुत्री को बरगलाकर ले गया था और दो लाख में भाटी से सौदा कर दिया था। इसी के बाद 10 नवंबर को निखिल काजीपुरा में महाराजा ईलेक्ट्रीक के उपर फांसी पर लटका मिला था।

उनका दावा है कि निखिल को कोई दूख नहीं था। उसने सुसाईड नोट भी नहीं छोड़ा और निखिल के शरीर और घटना वाली जगह पर सुसाइड के कोई लक्षण नहीं थे।

साजिश कर आनर किलिंग

शर्मा ने आरोप लगाया कि घटना से पूर्व अंजली घर से कीमती सामान लेकर गायब हो गई। उनका दावा है कि अंजली का चौहान ने भाटी से दो लाख में सौदा कर दिया था और रुपए के लालच में वह भी उनके साथ मिल गई। इसलिए अब तक नहीं मिलने पर भी चौहान ने गुमशुदगी दर्ज नहंीं की। उन्होंने मामले में जांच की मांग की है।

इनका कहना है

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसकी पत्नी मर्जी से चली गई होगी। मामले में जांच कर रहे हैं और जो तथ्य सामने आएंगे उसकी भी जांच करेंगे। -गगन बादल, टीआई थाना जीवाजीगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक भी दुकान नहीं लगी और हो गया कार्तिक मेले का शुभारंभ

Thu Nov 18 , 2021
अतिथियों को फोन कर बुलाया, कुर्सी पर ग्रामीणों को बैठाया उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक पूर्णिमा से ठीक एक दिन पहले राज्य शासन द्वारा कोरोना संबंधी सारे प्रतिबंध हटाने की घोषणा के बाद गुरूवार को नगर निगम ने कार्तिक मेले का शुभारंभ कर दिया। फोन पर अतिथियों को आमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम […]
नगर निगम

Breaking News